फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   A woman was duped of Rs 5.11 lakh in the name of sending her abroad

Sirsa News: विदेश भेजने के नाम पर महिला से ठगे 5.11 लाख रुपये

Sat, 31 May 2025 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 31 May 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
A woman was duped of Rs 5.11 lakh in the name of sending her abroad
सिरसा। विदेश भेजने के नाम पर पांच लोगों ने रानियां की एक महिला से 5.11 लाख रुपये ठग लिए। पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर चंडीगढ़ स्थित वीजा स्पोर्ट्स सर्विसज के निदेशक सतबीर, विक्रमजीत, प्रबंधक जश्नप्रीत, सहायक प्रबंधक जसलीन कौर व सहायक प्रबंधक वीजा सुखविंदर सिंह सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


रानियां वार्ड नंबर पांच निवासी मनदीप कौर पत्नी जगतार सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने अपने बेटे गुरमन सिंह के साथ आस्ट्रेलिया जाना था। इसके लिए विजिटर वीजा के लिए आवेदन करना था। जनवरी 2024 में उसे उक्त कंपनी के बारे में पता चला। उसने कंपनी के ऑफिस में जाकर संपर्क किया तो उक्त आरोपियों ने जल्द वीजा लगाने की बात कही।
विज्ञापन


मनदीप कौर का कहना है कि उसने कंपनी के अधिकारियों को 5 लाख 11 हजार 600 रुपये दे दिए। कंपनी अधिकारियों ने कहा कि 45 से 60 दिन में वीजा लग जाएगा।

पीड़िता का कहना है कि इस अवधि में वीजा नहीं लगा तो वह कंपनी के ऑफिस गई, लेकिन वहां पर ताला लगा हुआ मिला। इसके बाद उसे अहसास हुआ कि उसके साथ धोखाधड़ी हुई है। जांच अधिकारी विनोद कुमार का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed