फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   A total of 18 complaints were received in the resolution camps

Sirsa News: समाधान शिविरों में कुल 18 शिकायतें आईं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 May 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
A total of 18 complaints were received in the resolution camps
सिरसा। लघु सचिवालय के सभागार व उपमंडल स्तर पर समाधान शिविरों का आयोजन किया गया। जिला स्तरीय समाधान शिविर में अतिरिक्त उपायुक्त लक्षित सरीन ने आमजन की शिकायतें सुनी और अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए। उपमंडल स्तरीय समाधान शिविरों में संबंधित एसडीएम ने आमजन की शिकायतें सुनी। समाधान शिविरों में कुल 18 शिकायतें आईं।
विज्ञापन


अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि विभाग समाधान शिविर में अपनी समस्याओं यथाशीघ्र निपटान करना सुनिश्चित करें, यदि कोई समस्या का समाधान दस्तावेजों या अन्य जांच पर आधारित है। तब भी उसका समयबद्ध होकर जल्द निपटान करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के दिशा-निर्देशन में आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान करने के उद्देश्य से आयोजित किए जा रहे समाधान शिविर में अब बदलाव किया गया है। अब ये शिविर सप्ताह में दो दिन सोमवार व वीरवार सुबह 10 से 12 बजे तक आयोजित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन




उन्होंने कहा कि समाधान शिविरों का मुख्य उद्देश्य जनता और प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित करना, ताकि समस्याओं को समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से सुलझाया जा सके। इन शिविरों के माध्यम से नागरिकों को अपनी शिकायतों के समाधान के लिए दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ते, बल्कि वे एक ही स्थान पर अधिकारियों से सीधे संवाद कर सकते हैं। इस मौके पर डीएसपी आदर्शदीप सिंह, सीईओ जिला परिषद डा. सुभाष चंद्र, जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक मुकेश कुमार, भूपेंद्र खट्टर सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed