फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   A three-hour search operation was carried out after news of a thief entering the government polytechnic institute

Sirsa News: राजकीय बहुतकनीकी संस्थान में चोर घुसने की सूचना पर तीन घंटे चला सर्च ऑपरेशन

Fri, 06 Mar 2026 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Fri, 06 Mar 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
A three-hour search operation was carried out after news of a thief entering the government polytechnic institute
राजकीय बहुतकनीकी संस्थान में सर्च ऑपरेशन के दौरान मौजूद पुलिसकर्मी। पुलिस 
सिरसा। रानियां रोड स्थित राजकीय बहुतकनीकी संस्थान में शुक्रवार को चोर घुसने की सूचना मिलने पर सुरक्षा गार्ड और पुलिस ने पूरे कॉलेज परिसर में तीन घंटे तक सर्च ऑपरेशन चलाया। सर्च के दौरान पुराने हॉस्टल में दो संदिग्ध युवक नजर आए। इसमें से एक युवक भागने में सफल रहा, जबकि दूसरे को पुलिस ने हिरासत में लिया।
विज्ञापन

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह गांव नेजाडेला सिरसा का रहने वाला है। कॉलेज के सुरक्षा गार्ड इंद्र कुमार ने बताया कि हॉस्टल में पिछले कुछ समय से बिजली के तार और अन्य सामान गायब हो रहे थे। हिरासत में लिए गए युवक से फिलहाल कुछ बरामद नहीं हुआ है। जेपी चौकी प्रभारी रमित कुमार ने बताया कि पूछताछ पूरी होने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed