{"_id":"663526bdeee5e89b360d1b4e","slug":"a-man-who-was-going-on-a-bike-with-his-wife-was-kidnapped-and-kept-hostage-in-the-room-for-a-day-sirsa-news-c-128-1-svns1027-119274-2024-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: पत्नी के साथ बाइक पर जा रहे शख्स का अपहरण, कमरे में बंधक बनाकर रखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: पत्नी के साथ बाइक पर जा रहे शख्स का अपहरण, कमरे में बंधक बनाकर रखा
Fri, 03 May 2024 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Fri, 03 May 2024 11:32 PM IST
विज्ञापन
सिरसा। नेशनल हाईवे 9 पर बाइक पर पत्नी के साथ बाइक पर जा रहे शख्स का गाड़ी पर सवार दो लोगों ने अपहरण कर लिया। इसके बाद पीड़ित को गाड़ी सवार लोगों ने एक कमरे में बंद कर दिया। पीड़ित किसी प्रकार वहां से बचकर निकलने में कामयाब हो गया। डिंग थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
पुलिस के अनुसार कालांवाली के वार्ड 7 निवासी पंकज कुमार फतेहाबाद स्थित साईं इन्वेस्टिगेशन एजेंसी में नौकरी करता है। पंकज का कहना है कि एक मई शाम को वह अपनी पत्नी सुमन के साथ बाइक पर सवार होकर एनएच 9 पर जा रहा था। भावदीन टोल प्लाजा के पास उसने लघुशंका करने के लिए बाइक रोकी। पंकज का कहना है कि इस दौरान गाड़ी में सवार होकर आए सत्यवान निवासी महम हाल प्रीत नगर सिरसा अपने लड़के के साथ आया। उनको देखकर पंकज अपनी पत्नी को बाइक पर बैठाकर फतेहाबाद की ओर जाने लगा तो सत्यवान ने उनके पीछे अपनी गाड़ी लगा दी।
पंकज का कहना है कि जोधकां के पास सत्यावान ने बाइक के आगे अपनी गाड़ी लगा दी। इसके बाद गाड़ी से उतरे सत्यवान व उसके बेटे ने उसे गाड़ी में डाल लिया। अपहरण करने के बाद वे दोनों उसे हांसी के नजदीक गांव में ले गए। यहां से रात को अपहरणकर्ता पंकज को सिरसा डेरा के पास स्थित एक पेट्रोल पंप के पीछे बने कमरे में ले आए और बंद कर दिया। 2 मई को अपहरणकर्ता उसे गाड़ी में बैठा के फतेहाबाद ले आए। पंकज का कहना है कि वे किसी तरह बचकर निकल गया और सीधा सिरसा पहुंच गया। इसके बाद डिंग थाने में जाकर सारी घटना बताई। जांच अधिकारी अनिल कुमार का कहना है कि पंकज का बयान दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ अपहरण करने और बंधक बनाने का केस दर्ज किया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।