फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   A man cheated a woman of Rs 2.50 lakh in the name of getting her case dismissed, claiming to be an MP's PA

Sirsa News: केस खारिज कराने के नाम पर महिला से ठगे 2.50 लाख, खुद को बताया सांसद का पीए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Aug 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
A man cheated a woman of Rs 2.50 lakh in the name of getting her case dismissed, claiming to be an MP's PA
सिरसा। केस खारिज कराने के नाम पर एक व्यक्ति ने महिला से 2.50 लाख रुपये ठग लिए। आरोप है कि आरोपी ने महिला से कहा कि उसकी एसपी से अच्छी सेटिंग है। आरोपी ने खुद को भाजपा की पूर्व सांसद का पीए बताया। सदर थाना पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर मल्लेकां निवासी आरोपी लखविंदर सिंह धारीवाल के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में ढाणी चंदू शहीद नेजाडेला कलां निवासी सुमित्रा ने बताया कि वर्ष 2019 में उसका गांव के रणवीर सिंह के साथ पारिवारिक झगड़ा हो गया था। इस मामले में पुलिस ने उसके देवर व देवरानी पर केस दर्ज कर लिया। सुमित्रा का कहना है कि उसकी लखविंदर सिंह धारीवाल से जान पहचान थी।
विज्ञापन

लखविंदर सिंह एक दिन उसके घर आया और कहने लगा कि तुम मुझे ढाई लाख रुपये दे दो, मैं केस खारिज करवा दूंगा। लखविंदर ने कहा कि उसकी एसपी से अच्छी सेटिंग है, क्योंकि वह भाजपा सांसद सुनीता दुग्गल का पीए है। सुमित्रा का कहना है कि उसने लखविंदर सिंह की बातों में आकर उसे ढाई लाख रुपये दे दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

लखविंदर ने उसे कहा कि केस खारिज न हुआ तो वह सारा पैसा वापस कर देगा। लखविंद्र ने सुमित्रा को पैसे लेने के बदले दो चेक दे दिए। केस खारिज नहीं होने पर सुमित्रा ने लखविंदर से अपने पैसे वापस मांगे। लखविंदर ने उसे कहा कि जो चेक दिए है, उसे बैंक में लगाकर पैसे निकलवा लो। इसके बाद सुमित्रा का पति बूटा सिंह चेक लेकर बैंक गया तो अधिकारियों ने कहा कि ये सेल्फ चेक है, कैश नहीं होगा। इसके बाद बूटा सिंह लखविंदर के घर गया। लखविंदर ने उसे कहा कि वह ब्याज सहित पैसा वापस कर देगा।




पंचायत में मांगा चार माह का समय

सुमित्रा का कहना है कि जनवरी 2025 में उसके परिवार ने सरपंच सुखदेव सिंह, पूर्व जिला पार्षद बलबीर सिंह खोसा, पूर्व ब्लॉक समिति मेंबर चंद सिंह, पूर्व सरपंच त्रिलोकचंद, गुरचरण सिंह के सामने पंचायत की। इसमें लखविंदर ने चार माह का समय मांगा। इसके बाद परिवार वाले उसके पास गए तो लखविंदर ने यह कहकर भगा दिया कि जब होंगे तो दे दूंगा। दोबारा पैसे लेने आए तो जान से मार दूंगा। आरोप है कि लखविंदर ने जातिसूचक शब्द बोले। सदर थाना प्रभारी सुखदेव सिंह का कहना है कि आरोपी लखविंदर सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी व एससी/एसटी एक्ट सहित विभिन्न आपराधिक धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed