{"_id":"681f9e74708b822e420db824","slug":"a-loud-explosion-took-place-at-sirsa-air-force-station-in-the-morning-it-was-heard-up-to-20-kms-sirsa-news-c-128-1-svns1027-137619-2025-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: सिरसा एयरफोर्स स्टेशन से सुबह तेज धमाका, 20 किलोमीटर तक सुनाया दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: सिरसा एयरफोर्स स्टेशन से सुबह तेज धमाका, 20 किलोमीटर तक सुनाया दिया
Sun, 11 May 2025 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sun, 11 May 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
एयरफोर्स में सुबह 8 बजे तेज धमाके के कारण पास के गांव अहमदपुर के लोग घरों की छतों पर चढ़कर देखत
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। पाकिस्तान की ओर से शनिवार रात एयरफोर्स स्टेशन पर किए गए हमले के बाद शनिवार सुबह करीब आठ बजे एयरफोर्स स्टेशन से एक तेज धमाके जैसी आवाज सुनाई दी। यह आवाज इतनी जोरदार थी कि आसपास के 20 किलोमीटर के दायरे में सुनाई दी। आवाज सुनते ही एयरफोर्स स्टेशन से सटे गांवों के लोग घरों की छतों पर चढ़ गए और स्थिति को समझने की कोशिश करने लगे। ग्रामीणों का कहना है कि ऐसा लगा जैसे वायुसेना की ओर से कोई मिसाइल दागी गई हो।
स्थानीय लोगों में चर्चा है कि यह आवाज पाकिस्तान के हमले के जवाब में की गई वायुसेना की कार्रवाई का हिस्सा हो सकती है। सुबह से ही गांवों में हलचल बनी रही और लोग दिन भर रात के घटनाक्रम को लेकर बातें करते रहे। हालांकि, सैन्य अधिकारियों की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
:::::::::::::::::::::::::::
कई गांवों को किया जा सकता है खाली
सुरक्षा कारणों के चलते वायुसेना स्टेशन से सटे कुछ गांवों और कॉलोनियों को खाली करवाया जा सकता है। इनमें मीरपुर कॉलोनी, मीरपुर, अहमदपुर, सुखचैन ढाणी, केलनियां और झोपड़ा जैसे गांव प्रमुख हैं। वहीं, वायुसेना स्टेशन से एक किलोमीटर के दायरे में आने वाली तीन से चार शहरी कॉलोनियों को भी एहतियातन खाली कराए जाने की संभावना है। इसके अलावा, तीन किलोमीटर तक के गांवों पर भी नजर रखी जा रही है।