फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   A labour shed will be built in the grain market for the convenience of workers.

Sirsa News: श्रमिकों की सुविधा के लिए अनाज मंडी में बनेगा लेबर शेड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
A labour shed will be built in the grain market for the convenience of workers.
डिंग।  अनाज मंडी में धान की नमी जांचते हुएं चेयरमैन रोहताश जांगड़ा। संवाद
डिंग। अनाज मंडी में रविवार को हरियाणा श्रम कल्याण बोर्ड के चेयरमैन रोहताश जांगड़ा ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मंडी में व्यवस्थाओं का जायजा लिया और श्रमिकों से बातचीत कर उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने श्रमिकों की सुविधा के लिए लेबर शेड बनवाने की घोषणा भी की।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान चेयरमैन ने श्रमिकों से पूछा कि उन्हें काम करने के दौरान किसी प्रकार की परेशानी तो नहीं आ रही है। उन्होंने मंडी में उपलब्ध सुविधाओं और व्यवस्थाओं के बारे में भी जानकारी ली। इस दौरान मंडी में मूलभूत सुविधाएं और व्यवस्थाएं ठीक मिलीं।
विज्ञापन

रोहताश जांगड़ा ने श्रमिकों को सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि श्रमिकों को सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए जागरूक रहना चाहिए। योजनाओं की जानकारी होने से श्रमिक जरूरत के समय इनका लाभ ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि श्रमिकों की सुविधाओं का ध्यान रखना जरूरी है। इसी उद्देश्य से डिंग मंडी में लेबर शेड बनवाया जाएगा, ताकि श्रमिकों को काम के दौरान बैठने और आराम करने के लिए उचित स्थान मिल सके। इससे मंडी में काम करने वाले श्रमिकों को सुविधा मिलेगी।
इस अवसर पर मार्केट कमेटी के चेयरमैन रविंद्र सिंह चौहान, वाइस चेयरमैन मनोज खुराना, सचिव रामजी लाल सहित कमेटी के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed