फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   A group of monkeys attacked a woman, referred to Bathinda

Sirsa News: बंदरों के झुंड ने महिला पर किया हमला, बठिंडा रेफर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jul 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
A group of monkeys attacked a woman, referred to Bathinda
डबवाली। नगर परिषद की ओर से किए गए बंदर मुक्त डबवाली के दावे पूरी तरह फेल हो गए हैं। सोमवार को शहर में बंदरों के बड़े झुंड ने एक महिला पर हमला कर दिया। बंदरों ने महिला की बाजू, पीठ और शरीर के कई हिस्सों पर बुरी तरह काट लिया। इससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। डॉक्टरों ने महिला की गंभीर हालत देख उसे एम्स बठिंडा रेफर कर दिया है।
विज्ञापन


यह मामला डबवाली की एकता नगर की गली नंबर 7 का है। बाबा टाइल मार्ट के संचालक नवनीत बंसल दोपहर को खाना खाने के लिए घर आए थे। बंसल की पत्नी सुनीता ने जैसे ही घर का गेट खोला तो उसके पीछे 40 बंदरों का एक झुंड पड़ गया और हमला कर दिया। ये बंदर दो-तीन गुटों में घर में घुसे थे। नवनीत बंसल के मकान के साथ ही रहने वाले उनके चाचा विनोद बंसल और उनके परिवार पर भी बंदरों ने हमला करने की कोशिश की थी, लेकिन उन्होंने फुर्ती दिखाते हुए तुरंत गेट बंद कर लिया। इससे वे और उनका परिवार सुरक्षित बच गए।
विज्ञापन








चीख-पुकार सुन इकट्ठे हुए गली निवासी







डबवाली क्षेत्र में बंदरों का आतंक काफी समय से चलता आ रहा है। नगर परिषद की ओर से लाखों रुपये खर्च करके ठेकेदार के माध्यम से बंदरों को पकड़ने के दावे किए जाते हैं। बंदरों के हमले और घरों में घुसकर सामान बिखेरने की घटनाएं आज तक कम नहीं हुई हैं। कई बार तो हुडा कॉलोनी जैसे रिहायशी इलाकों में भी बंदरों ने खूब उत्पात मचाया है। अब लोग ने नगर परिषद की बंदर पकड़ाे टीम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं। उनका यह भी आरोप है कि डबवाली बंदर मुक्त होने के बाद भी इतनी संख्या में बंदर कहां से आ रहे हैं और आमजन को अपना शिकार बना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed