फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   A grand Nishan Yatra was taken out on the 12th day of the foundation festival of Shri Shyam Baghi Dham.

Sirsa News: श्री श्याम बगीची धाम के स्थापना महोत्सव में 12वें दिन निकली भव्य निशान यात्रा

Fri, 13 Feb 2026 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Fri, 13 Feb 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
A grand Nishan Yatra was taken out on the 12th day of the foundation festival of Shri Shyam Baghi Dham.
सिरसा शोभायात्रा के दौरान निकाली झांकियां।
सिरसा। अनाज मंडी स्थित श्री श्याम बगीची धाम में श्री श्याम सेवा ट्रस्ट द्वारा आयोजित चौथे 14 दिवसीय स्थापना महोत्सव के 12वें दिन गुरुवार को भव्य निशान यात्रा, भजन संध्या एवं भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बनता था।
विज्ञापन


मंदिर के मुख्य सेवक पवन गर्ग ने बताया कि बाबा श्याम के रथ को कोलकाता से मंगवाए गए विशेष फूलों से आकर्षक रूप से सजाया गया। शोभायात्रा से पूर्व विधिवत आरती की गई। यात्रा बगीची धाम से प्रारंभ होकर अनाज मंडी, शिव चौक, चांदनी चौक बाजार, भादरा बाजार, काठ मंडी, गोल डिग्गी, परशुराम चौक, हिसारिया बाजार, भगत सिंह चौक, रोड़ी बाजार, सुभाष चौक, जगदेव सिंह चौक और जनता भवन रोड से होते हुए पुनः मंदिर परिसर पहुंचकर संपन्न हुई।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि यात्रा में 2100 से अधिक महिला एवं पुरुष श्रद्धालु हाथों में बाबा का निशान लेकर शामिल हुए। विभिन्न देवी-देवताओं की झांकियां, भोले शंकर, मां काली और राधा-कृष्ण की झलकियां विशेष आकर्षण रहीं। नगरवासियों ने मार्ग में जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। मंदिर पहुंचने पर भजन संध्या का आयोजन किया गया। इससे पूर्व ललित कुमार भूना और विपिन गोयल ने परिवार सहित पूजा-अर्चना की। पुजारियों राकेश शास्त्री, हितेश शर्मा, धनंजय शुक्ला, शशिकांत शुक्ला, दुलीचंद शर्मा और सुनील शर्मा ने विधि-विधान से पूजा संपन्न कर पावन ज्योति प्रज्ज्वलित की।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजेंद्र गनेरीवाला ने गणेश वंदना और हनुमान चालीसा से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके पश्चात राजस्थान के दौसा से आए भजन गायक अजय शर्मा ने “किस्मत वालों को मिलता है श्याम तेरा दरबार” और “खर्चो भेज दे सांवरिया फागन आग्यो रे” सहित अनेक भजन प्रस्तुत किए, जिन पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे। अंत में सायं सवा सात बजे बाबा को भोग अर्पित कर प्रसाद वितरित किया गया। हजारों श्रद्धालुओं ने रसोई का प्रसाद ग्रहण कर महोत्सव का आनंद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed