{"_id":"689cd59fe2002d3c920a55f1","slug":"a-glimpse-of-patriotism-and-culture-of-different-states-was-seen-in-the-full-dress-rehearsal-sirsa-news-c-128-1-svns1027-142452-2025-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: फुल ड्रेस रिहर्सल में दिखी देशभक्ति व विभिन्न राज्यों की संस्कृति की झलक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: फुल ड्रेस रिहर्सल में दिखी देशभक्ति व विभिन्न राज्यों की संस्कृति की झलक
विज्ञापन
सिरसा। शहीद भगत सिंह स्टेडियम जहां जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की फाइनल रिहर्सल के दौरान
सिरसा। शहीद भगत सिंह स्टेडियम में जिलास्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया जाएगा। वहीं उपमंडल स्तर भी कार्यक्रम आयोजित होंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्यमंत्री राजेश नागर बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। इसके अलावा उपमंडल स्तर पर संबंधित एसडीएम ध्वजारोहण करेंगे।
शहीद भगत सिंह स्टेडियम में बुधवार को जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की फुल ड्रेस रिहर्सल का आयोजन किया गया। इसके अलावा उपमंडल स्तर पर फुल ड्रेस रिहर्सल का आयोजन किया गया, जिनमें देशभक्ति और विभिन्न राज्यों की संस्कृति की झलक देखने को मिली। इस अवसर पर मुख्यअतिथि अतिरिक्त उपायुक्त विरेंद्र सहरावत ने ध्वजारोहण किया और मार्च पास्ट की सलामी ली।
इससे पहले मुख्यअतिथि व पुलिस अधीक्षक डाॅ. मयंक गुप्ता ने शहीदी स्मारक व स्वतंत्रता सेनानी स्मारक पर पहुंच कर शहीदों को नमन किया।इस दौरान उनके साथ एसडीएम राजेंद्र कुमार व अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। उपमंडल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह डबवाली में श्री गुरु गोबिंद सिंह खेल स्टेडियम, ऐलनाबाद में राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय व कालांवाली में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में मनाया जाएगा।
विज्ञापन
पूरी कर ली गईं हैं तैयारियां : उपायुक्त
उपायुक्त शांतनु शर्मा ने बताया कि जिला में स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से मनाने के लिए तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। जिला व उपमंडल स्तर पर आयोजित किए जाने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह में मार्च पास्ट, पीटी शो, डंबल-लेजियम, देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। समारोह में शहीदों व स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को सम्मानित किया जाएगा। वहीं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को भी सम्मानित किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक डाॅ. मयंक गुप्ता ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस समारोह को मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करते हुए विशेष सतर्कता बरती जा रही है। वहीं यातायात व्यवस्था को भी सुचारू बनाएं रखने के लिए उचित प्रबंध किए गए हैं।
यह रहेगा जिलास्तरीय समारोह का शेड्यूल
15 अगस्त को 79वां स्वतंत्रता दिवस समारोह शहीद भगत सिंह स्टेडियम में धूमधाम से मनाया जाएगा। जिलास्तरीय समारोह में मुख्यातिथि राज्यमंत्री राजेश नागर सुबह 8.45 बजे लघु सचिवालय स्थित शहीदी स्मारक स्थल व स्वतंत्रता सेनानी स्थल पर वीर शहीदों को नमन करेंगे। इसके उपरांत मुख्यातिथि सुबह नौ बजे शहीद भगत सिंह स्टेडियम में आयोजित होने वाले जिलास्तरीय समारोह में ध्वजारोहण करेंगे व परेड का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद कार्यक्रम में मुख्यातिथि का संदेश, मार्च पास्ट, पीटी शो, सांस्कृतिक कार्यक्रम / पारितोषिक वितरण आदि का आयोजन किया जाएगा।