{"_id":"685599f4cafea5b7890dba71","slug":"a-debate-between-bjp-leaders-and-contractors-over-allegations-of-irregularities-in-development-works-of-shivpur-video-goes-viral-on-social-media-sirsa-news-c-21-1-hsr1007-651640-2025-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: शिवपुर के विकास कार्यों में धांधली के आरोप पर भाजपा नेता व ठेकेदार में बहस, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: शिवपुर के विकास कार्यों में धांधली के आरोप पर भाजपा नेता व ठेकेदार में बहस, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
विज्ञापन
सिरसा में धरने पर नगर परिषद के बजट की जानकारी देते नवीन केडिया।
विज्ञापन
सिरसा। शहर में शिवपुरी के विकास कार्यों में धांधली के आरोपों से पनपे विवाद को शांत कराने के लिए वीरवार रात शिवपुरी प्रांगण में बुलाई बैठक में स्थानीय भाजपा नेता और ठेकेदार के बीच गर्मागर्म बहस हो गई। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
हालांकि करीब 20 मिनट की बहस के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे को गले लगाकर गिले-शिकवे भुला दिए। बैठक में भ्रष्टाचार के आरोप में घिरे भाजपा नेता, संस्था के लोग, नगर परिषद चेयरमैन वीर शांति स्वरूप और पार्षद मौजूद थे।
विज्ञापन
बैठक में ठेकेदार विजय झूथरा को भी बुलाया गया और जनता के बीच आरोपों पर चर्चा हुई। इस दौरान ठेकेदार और भाजपा नेता के बीच बात तू तड़ाक तक पहुंच गई। दोनों ने अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। शिवपुरी मैनेजमेंट के सदस्यों ने इस पर आपत्ति भी जताई, लेकिन कोई पक्ष शांत नहीं हुआ।
विज्ञापन
भाजपा नेता ने ठेकेदार को कहा कि अरे पागल, जितना रुपये का तेरे पास सामान है, उतना का तो मेरे पास जानवर है। तू हर रोज शिवपुरी मंदिर में आता है। मैंने किस दिन तेरे को कहा कि आज ये चीज दे या यो काम कर या कदे बेवजह तंग करा हो। तू मेरे पास रुके हुए काम के 10 लाख रुपये दिलाने आया था, तो मैंने ईओ से बात कर दिलाए।
वायरल वीडियो के कुछ अंश
l भाजपा नेता : तू पहले भी बकवास कर रहा था। अफवाहें फैला रखी हैं।
l ठेकेदार : किसी से कोई बात नहीं की।
l भाजपा नेता : तू बोल रहा है कि प्रधान को खरीद लिया।
l ठेकेदार: मैंने किसको कही, बताओ...वहीं पर चलते हैं।
l भाजपा नेता: तू अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा।
l ठेकेदार: मैंने किसी को कुछ नहीं कहा। पहले उसे बुलाओ, जिसे यह बात कही।
l चेयरमैन : तू पहले भी बकवास कर था और लोगों में अफवाहें फैला रखीं हैं।
l भाजपा नेता : ठेकेदार है तो हिसाब से काम कर, बदतमीजी वाले काम न कर। पूरे शहर में शोर मचा रखा है कि शिवपुरी वाली सड़क रुकवा दी। 2 करोड़ 20 लाख रुपये मुझे किससे लेकर दिए हैं। आज ही एक्सईएन से बात की तो पता चला कि तेरे खाते में 66 लाख रुपये आए हैं।
l ठेकेदार : मैंने किसी का पैसा नहीं रखा, पक्का जीएसटी का बिल दिया है।
इधर...जांच नहीं होने पर भूख हड़ताल पर बैठने की चेतावनी
सिरसा। शिवपुरी के विकास कार्यों में भ्रष्टाचार के आरोप लगाने वाले पूर्व पार्षद सुशील सैनी ने शुक्रवार को प्रशासन को चेतावनी दी कि धांधली में शामिल अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो वे भूख हड़ताल पर बैठ जाएंगे।
उन्होंने स्थानीय भाजपा नेता पर शिवपुरी के लिए नगर परिषद द्वारा दिए बजट में धांधली का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि शिवपुरी में कोई पैसा नगर परिषद द्वारा खर्च नहीं किया गया। वहीं, श्री सनातन धर्म सभा के कार्यकारी प्रधान नवीन केडिया और खैरपुर शिवपुरी के प्रधान अमीर चावला चौथे दिन भी सुशील सैनी के समर्थन में धरने पर पहुंचे।
मंच पर दस्तावेज किए सार्वजनिक
प्रधान नवीन केडिया ने मंच से दस्तावेज सार्वजनिक करते हुए कहा कि नवंबर 2021 में 25 लाख रुपये की अदायगी की गई है। एमबी 453 और 433 नंबर है, जिनसे अदायगी हुई है। बीते दिन अधिकारियों ने जो आंकड़ा पेश किया है, वह सरासर गलत है। नगर परिषद की ओर से दो करोड़ 20 लाख रुपये के काम के वर्कऑर्डर जारी हुए हैं। केडिया ने कहा कि उनके पास भ्रष्टाचार के सबूत हैं। यह राशि 2 करोड़ 20 लाख नहीं बल्कि 2 करोड़ 48 लाख रुपये है। वर्ष 2021 में काम शुरू हुआ, जो आज तक पूरा नहीं हो पाया है।