Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   A case of 4.69 lakh rupees stolen from a shop in Desujodha solved, accused arrested after a month

Sirsa News: देसूजोधा में दुकान से 4.69 लाख रुपये चोरी का मामला सुलझा, एक माह बाद आरोपी गिरफ्तार

Thu, 05 Nov 2026 10:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 05 Nov 2026 10:00 PM IST
विज्ञापन
A case of 4.69 lakh rupees stolen from a shop in Desujodha solved, accused arrested after a month
डबवाली। गांव देसूजोधा में मांगेआना रोड स्थित आढ़त व स्प्रे की दुकान से 4 लाख 69 हजार रुपये चोरी करने के मामले में चौकी देसूजोधा पुलिस ने एक माह से फरार चल रहे आरोपी राजेंद्र कुमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर दो लाख रुपये नकद और चोरी की रकम से खरीदा गया मोबाइल बरामद किया है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता आनंद ने बताया कि मंडी डबवाली निवासी मोहित ने दो अक्तूबर को चौकी देसूजोधा में शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत के अनुसार उसने जब दो अक्तूबर को दुकान खोली तो काउंटर के गल्ले का ताला टूटा हुआ था और सामान बिखरा हुआ था। जांच करने पर दुकान का पिछला दरवाजा भी टूटा मिला। अज्ञात चोर गल्ले में रखी 4 लाख 69 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गया था।
विज्ञापन

चौकी देसूजोधा पुलिस ने मामले की जांच करते हुए आरोपी राजेंद्र कुमार को गिरफ्तार किया। आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया गया। पूछताछ के दौरान उसकी निशानदेही पर चोरी की नकदी और मोबाइल बरामद किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed