{"_id":"63e52ede861e60c04d080aaf","slug":"97-kg-poppy-husk-recovered-from-truck-two-persons-arrested-sirsa-news-c-21-1-51642-2023-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिरसा: ट्रक से 97 किलो डोडा चूरा पोस्त बरामद, दो व्यक्ति गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरसा: ट्रक से 97 किलो डोडा चूरा पोस्त बरामद, दो व्यक्ति गिरफ्तार
Thu, 09 Feb 2023 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Thu, 09 Feb 2023 11:05 PM IST
विज्ञापन
सिरसा। नारकोटिक सेल डबवाली ने गश्त के दौरान ट्रक में से लाखों रुपये की 97 किलोग्राम डोडा चूरा पोस्त बरामद की है। पुलिस ने ट्रक सवार दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
नारकोटिक सेल डबवाली प्रभारी उप निरीक्षक गुरमीत सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर गांव डबवाली क्षेत्र में नाकाबंदी कर ट्रक सवार दो लोगों को काबू किया है। आरोपियों की पहचान कुलदीप सिंह निवासी 10 केडी गुजरी, थाना रावला, जिला गंगानगर, राजस्थान तथा सावन सिंह निवासी नूर शाह जिला फाजिल्का, पंजाब के रूप में हुई है। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि उक्त डोडा चूरा पोस्त जोधपुर क्षेत्र से लाई गई थी और इसे डबवाली क्षेत्र में सप्लाई किया जाना था। सेल प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा।