फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   9652 candidates took the exam at 24 centers in two shifts, 683 remained absent.

Sirsa News: दो शिफ्टों में 24 केंद्रों पर 9652 परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा, 683 रहे गैरहाजिर

Sun, 03 Dec 2023 10:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 03 Dec 2023 10:55 PM IST
विज्ञापन
9652 candidates took the exam at 24 centers in two shifts, 683 remained absent.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। शहर में रविवार के दिन 24 केद्रों पर हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा हुई। दो शिफ्टों में 9652 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। इस दौरान 683 अभ्यर्थी गैर हाजिर रहे। परीक्षा देकर आए अभ्यर्थियों ने कहा कि गणित की परीक्षा रही मुश्किल, न्यूमेरिकल हल करने में ही पूरा समय निकल गया। हालांकि इवीएस और सामान्य ज्ञान प्रश्न आसान थे। वहीं परीक्षा के बाद मुख्य चौक चौराहों पर जाम की स्थिति बनी रही।

रविवार को सुबह की शिफ्ट में लेवल-2 की परीक्षा में 7209 अभ्यर्थियों का आना था। इनमें से 6779 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। 430 अभ्यर्थी गैर हाजिर रहे। शाम की शिफ्ट में लेवल-1 की परीक्षा हुई। यह परीक्षा 3126 अभ्यर्थियों ने देनी थी। इनमें से 2873 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 253 अभ्यर्थी गैर हाजिर रहे। परीक्षा देकर आए अभ्यर्थियों ने बताया कि दोनों लेवल में गणित की परीक्षा ही मुश्किल रही, क्योंकि न्यूमेरिकल को हल करने में बहुत ज्यादा समय लग गया। वहीं इवीएस और सामान्य ज्ञान के प्रश्न आसान आए।
विज्ञापन



परीक्षा के दौरान शहर में रही जाम की स्थिति
हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा के दौरान शहरभर में जाम की लगा। यातायात पुलिस कर्मियों ने व्यवस्था का संभाला और जाम खुलवाया। सुबह के समय में स्थिति ज्यादा खराब दिखी। सुबह की शिफ्ट में सबसे ज्यादा अभ्यार्थियों की परीक्षा थी। शहर के बरनाला रोड, परशुराम चौक, बस स्टैंड, बिजली निगम के सामने, सुरखाब चौक, बेगू रोड, टाउन पार्क के सामने, शिव चौक पर सबसे अधिक जाम लगा। हालांकि पुलिस की ओर से यातायात व्यवस्था संभालने के लिए विशेष पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी। इन्होंने सुबह 8 बजे से लेकर शाम 7 बजे तक व्यवस्था संभाली। कुछ परीक्षार्थियों को पुलिस कर्मियों ने परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाने का भी काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



कई सेंटरों पर बायोमेट्रिक में दिक्कत
एचटेट की परीक्षा के दौरान 24 सेंटरों में कड़ी सख्ती के बाद अभ्यर्थियों के अंदर जाने दिया जाने लगा। नवविवाहितों को चूड़ा तक डालने की अनुमति विभाग की ओर से नहीं दी गई। कुछ परीक्षा केंद्रों के बाहर परिजन महिला अभ्यर्थियों के शिशुओं को लेकर घंटों इंतजार करते हुए दिखे। कुछ परीक्षा केंद्रों पर बायोमेट्रिक मशीनों में खराबी आई। इस दौरान अभ्यर्थियों की बायोमेट्रिक हाजिरी के लिए 10 से 15 मिनट तक इंतजार करने पड़ा।

अतिरिक्त उपायुक्त ने लिया जायजा
परीक्षा को नकल रहित संपन्न करवाने के उद्देश्य से अतिरिक्त उपायुक्त डाॅ. विवेक भारती ने शहर के जीआरजी नेशनल गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल व लार्ड शिवा कालेज आफ फार्मेसी में चल रही परीक्षा का निरीक्षण किया। उन्होंने सीसीटीवी कैमरे, जैमर आदि भी चेक किए। परीक्षा केंद्र में परीक्षा बड़ी शांतिपूर्वक हो रही थी तथा बाहरी हस्तक्षेप भी नहीं था। जिला प्रशासन द्वारा सभी परीक्षा केंद्रों पर हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा दी गई गाइडलाइन के अनुसार जरूरी इंतजाम किए गए।


परीक्षा में सबसे ज्यादा कठिन गणित का पेपर आया। इसमें सबसे अधिक समय लगा। रीजनिंग के प्रश्न भी सही थे। हरियाणा जर्नल नॉलेज के प्रश्न मुझे सबसे आसान लगे। बाकी व्यवस्था केंद्रों पर ठीक थी। --- ममता , शाह सतनाम बाॅयज स्कूल, सिरसा। फोटो-



बॉक्स
परीक्षा केंद्र पर किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं आई। सभी व्यवस्था ठीक थी। परीक्षा भी अच्छी हुई। गणित की परीक्षा में कुछ प्रश्न हल करने में समय लगा। - सुमन रानी, न्यू सतलुज श्रीराम स्कूल, सिरसा। फोटो- 33
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed