{"_id":"5c5c73d6bdec2273a3397224","slug":"91549562838-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेशन जज ने जिला जेल का निरीक्षण किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेशन जज ने जिला जेल का निरीक्षण किया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेशन जज ने किया जिला जेल का निरीक्षण
सिरसा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के चेयरमैन एवं जिला एवं सत्र न्यायाधीश रामनिवास भारती ने वीरवार को जिला जेल का निरीक्षण किया। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अनमोल सिंह नैयर एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सुनील जिंदल भी उपस्थित थे।
चेयरमैन व सचिव जिला जेल में मौजूद बंदियों से मिले तथा समस्याएं सुनी। उन्होंने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। उन्होंने उपस्थित बंदियों को बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा बंदियों को केस की पैरवी करने के लिए निशुल्क वकील दिया जाता है। उन्होंने बताया कि समय-समय पर पैनल अधिवक्ता जेल में दौरे के लिए आते हैं, जिनके समक्ष अपनी समस्याएं रख सकते हैं। उन्होंने बंदियों के बनने वाले खाने का भी स्वयं खाकर निरीक्षण किया।