फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   90% of the wheat is lying in the markets, only 10% has been lifted so far.

Sirsa News: 90 प्रतिशत गेहूं मंडियों में पड़ा, अब तक 10 प्रतिशत हुई उठान

Fri, 17 Apr 2026 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Fri, 17 Apr 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
90% of the wheat is lying in the markets, only 10% has been lifted so far.
कालांवाली में खुले आसमान तले पड़े गेहूं व भरे हुए बैग।
सिरसा। जिले भर की मंडियां गेहूं से अटी पड़ी हैं। 80 लाख मीट्रिक टन से ज्यादा गेहूं मंडियों में पहुंच चुका हैं और आधे की खरीद हो चुकी हैं। वहीं, 10 प्रतिशत गेहूं की ही उठान अभी तक हो सकी है, बाकी मंडियों में पड़ा हैं।
विज्ञापन

इतना ही नहीं, उठान हुए गेहूं की पेमेंट को लेकर आंकड़ा भी खरीद एजेंसियों को पता नहीं चल पा रहा हैं क्योंकि पोर्टल में पिछले पांच दिनों से दिक्कत आ रही हैं। इस कारण डाटा शो नहीं होता है, जो एक बड़ी समस्या है। अधिकारियों की माने तो एक ही पोर्टल पर खरीद, उठान, गेट पास, गोदाम में लगाने के बाद वेरीफिकेशन आदि हो रहा है। इस कारण पोर्टल काम नहीं कर रहा है।
विज्ञापन

मंडियों में आढ़ती परेशान, उठान को लेकर हर बार होता है मंथन : मंडी में उठान को लेकर बार-बार मंथन का दौर चलता रहता है। कभी आढ़ती, एजेंसी संचालक बैठक करते हैं तो कभी एसडीएम से लेकर एजेंसी व मार्केट कमेटी प्रबंधन बैठक करता है। बैठकों का निचौड़ में उठान को लेकर तेजी लाने के आदेश दिए जाते हैं और बड़े-बड़े दावे होते हैं। लेकिन धरातल पर पोर्टल के आगे अधिकारियों के हाथ बंधे हुए हैं। मैनुअल सिस्टम को वह चाहकर भी लागू नहीं कर सकते हैं क्योंकि ऑन लाइन सिस्टम में डाटा अपलोड न होने की सूरत में किसान को कोई पेमेंट जारी नहीं होगी। यदि ऐसा होता है तो अधिकारियों पर कार्रवाई होने का डर बना रहता हैं। यही कारण है अधिकारी भी पोर्टल सिस्टम से अलग कोई प्रक्रिया अपना नहीं सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों को भुगतान का इंतजार : आंकड़ों के अनुसार वीरवार तक 74 लाख 27 हजार 899 क्विंटल गेहूं मंडियों में पहुंच चुका है। इसमें से 34 लाख 34 हजार 386 क्विंटल की खरीद हुई है, जबकि केवल 4 लाख 32 हजार 096 क्विंटल का ही उठान हो सका है। करीब 39 लाख 93 हजार 253 क्विंटल गेहूं अभी भी मंडियों में पड़ा है। किसानों की सबसे बड़ी परेशानी यह है कि फसल बेचने के बावजूद उन्हें अभी भुगतान नहीं मिला है। खरीद, उठान और जे-फॉर्म कटने के बाद ही पैसा खातों में आता है। ऐसे में छह महीने की मेहनत के बावजूद किसान भुगतान के इंतजार में भटक रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed