फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   9 out of 20 villages that became drug free have female sarpanch, DGP congratulated the women.

Sirsa News: नशा मुक्त होने वाले 20 में से 9 गांवों में महिला सरपंच, डीजीपी ने महिलाओं को दी बधाई

Fri, 12 Jan 2024 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Fri, 12 Jan 2024 11:40 PM IST
विज्ञापन
9 out of 20 villages that became drug free have female sarpanch, DGP congratulated the women.
गांव नरेल खेड़ा में नशा मुक्त अ​भियान की शुरुआत करते डीजीपी शत्रुजीत कपूर।
सिरसा। हरियाणा पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने गांव नरेल खेड़ा से नशा मुक्त गांव की शुरुआत की। डीजीपी शत्रुजीत कपूर ने शुक्रवार को नरेलखेड़ा गांव में आयोजित समारोह में हिसार मंडल के 20 गांव को नशा मुक्त होने पर सरपंचों को सम्मान पत्र प्रदान किए। 20 गांव में से नशा मुक्त होने वाले गांवों में 9 महिला सरपंच हैं। ऐसे में डीजीपी ने कहा कि सभी गांव को नशा मुक्त बनाने में महिलाओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसके लिए वो बधाई की पात्र हैं।
विज्ञापन

डीजीपी ने कहा कि महिलाएं जिस तरह अपनी भूमिका का निर्वहन करती हैं। यदि पुरुष उसका दस प्रतिशत भी करने लगे तो समाज से हर बुराई खत्म हो जाए। किसी भी गांव को जब नशा मुक्त घोषित किया जाता है तो उसके मापदंड हैं कि उस गांव में किसी तरह का नशा बेचा नहीं जाता है और उस गांव के नशे की गिरफ्त में आए सभी व्यक्ति नशे से दूर हो चुके हैं।
विज्ञापन


डीजीपी ने कहा कि हरियाणा सरकार चंद महीनों में पुलिस विभाग में भर्ती शुरू करेगी। सरकार द्वारा पुलिस विभाग के लिए नए नियम तैयार किए जा रहे हैं। इसकी प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद युवाओं के लिए पुलिस विभाग में भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी । सिरसा, डबवाली और फतेहाबाद सीमावर्ती जिला होने के कारण नशे से सबसे अधिक प्रभावित जिले हैं। यहां पर चिट्टा सहित नशीली दवाई का नशा भी काफी प्रचलन में है। नशे पर अंकुश लगाने के लिए सरकार ने एकीकृत योजना बना रखी है, जिसमें विभिन्न विभागों के सहयोग से नशे पर अंकुश लगाने का प्रयास किया जा रहा है। डीजीपी ने कहा कि हम सभी को नशे के खिलाफ एकजुट होकर लड़ाई लड़नी है। यदि आपके आसपास कहीं भी कोई नशा करता है या इसे बेचता है तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को टोल फ्री नंबर 88140-11000 व 90508-91508 पर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed