फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   9 lakh fraud with husband and wife

Sirsa News: पति और पत्नी को नौकरी का सपना दिखाकर ठगे `9 लाख

Sat, 02 May 2026 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 02 May 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
9 lakh fraud with husband and wife
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। पति को पुलिस कांस्टेबल और पत्नी को एचसीएस की नौकरी लगाने का झांसा देकर फतेहाबाद के गिरधारी लाल ने 9 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित की शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने आरोपी पर प्राथमिकी दर्ज की है।
पुलिस को दी शिकायत में अर्जुन निवासी खैरपुर सिरसा ने बताया कि 5 जून 2017 को गिरधारी लाल निवासी ढाणी नथवान, रतिया, जिला फतेहाबाद उसके पास आया था। गिरधारी लाल ने उससे कहा कि उसकी हरियाणा सरकार के बड़े मंत्रियों और अधिकारियों से जान-पहचान है। उनके जरिये वह उसे सरकारी नौकरी दिलवा सकता है।
विज्ञापन

भरोसा दिलाने के लिए उसने अपने मोबाइल में मंत्रियों के साथ अपने फोटो भी दिखाए। नौकरी लगवाने के नाम पर गिरधारी लाल ने 10 लाख रुपये की मांग की और कुछ खाली कागजात पर हस्ताक्षर भी करवा लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अर्जुन ने बताया कि शुरुआत में गिरधारी लाल ने उससे 3 लाख रुपये लिए और बदले में एक चेक देकर पैसे लौटाने की गारंटी दी। इसके बाद एक सप्ताह में वह फिर आया और हरियाणा स्टाफ सेलेक्शन कमीशन में पुलिस कांस्टेबल पद का भरा हुआ फार्म देकर 4 लाख रुपये और ले गया। उसने आश्वासन दिया कि सीधे जॉइनिंग लेटर दिलवा देगा।
कुछ समय बाद जब अर्जुन ने नौकरी के बारे में पूछा तो गिरधारी ने बताया कि पेपर लीक होने के कारण भर्ती रद्द हो गई है। इसके बाद उसने अर्जुन की पत्नी पुष्पा रानी को नौकरी दिलवाने का झांसा दिया। 17 अगस्त 2018 को उसने हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन में एचसीएस का फार्म भरवाकर 2 लाख रुपये और ले लिए।

आरोप है कि इसके बाद भी गिरधारी लाल ग्राम सचिव, कैनाल पटवारी, पटवारी और रेलवे भर्ती के नाम पर पैसे मांगता रहा। उसने उसकी पत्नी को रेलवे की परीक्षा बठिंडा में दिलवाई लेकिन नौकरी नहीं लगी। जब अर्जुन ने अपने पैसे वापस मांगे तो गिरधारी ने देने से इन्कार कर दिया।
जांच अधिकारी गोकल चंद का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed