{"_id":"5c607f64bdec226bbc656c89","slug":"81549827940-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात फरवरी तक पहुंची करीब 96 शिकायतें, शिकायतकर्ता बोले नहीं हो रहा शिकायतों का निपटारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात फरवरी तक पहुंची करीब 96 शिकायतें, शिकायतकर्ता बोले नहीं हो रहा शिकायतों का निपटारा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सनमीत सिंह थिंद।
सिरसा। नगरपरिषद ने शहर के जिस फर्म को स्ट्रीट लाइट्स का ठेका दिया हुआ, उसे 48 घंटे में स्ट्रीट लाइट्स ठीक करने के निर्देश दिए है। लेकिन सात दिनों बाद भी ठेकेदार के कर्मचारी उसे ठीक नहीं कर पा रहे। एक सप्ताह में करीब 96 शिकायतें वाट्सअप पर आई। कर्मचारी लोगों की शिकायतों का निपटारा नहीं कर पा रहे। हालांकि 31 जनवरी को नगरपरिषद के ईओ ने इस संबंध में स्ट्रीट लाइट्स ठीक करने वाले कर्मचारियों की खिंचाई भी की थी और 16 सदस्यों को 31 वार्डों में बांटने के निर्देश दिए थे। साथ ही उसी दिन वाट्सअप नंबर जारी करने के निर्देश दिए थे।
चतरगढ पट्टी के भूपेंद्र वर्मा ने एक जनवरी शुक्रवार को शिकायत दी थी। लेकिन एक सप्ताह बाद स्ट्रीट लाइट्स कर्मचारी लाइट ठीक करने आया। भूपेंद्र वर्मा ने बताया कि दो लाइट्स ठीक करने की शिकायत थी। एक लाइट्स अभी जग रही है। जबकि दूसरी लाइट्स उसी समय बार बार बंद हो रही थी। कर्मचारी को कहा तो उसने कहा कि ठीक हो जाएगी। अब वह लाइट बंद है।
इसी प्रकार से वार्ड नंबर 13 के विजय केबल वाले ने बताया कि वाट्सअप नंबर 8930163538 पर स्ट्रीट लाइट्स ठीक करने के लिए कहा था। एक हफ्ते बाद कर्मचारी पिछले शनिवार को आया, लाइट्स ठीक तो कर गया। लेकिन अब लाइट्स 24 घंटे ही जग रही है। विजय केबल वाले ने शिव मंदिर के पास नहरा क्लीनिक के पास वाली स्ट्रीट लाइट्स ठीक करने की शिकायत दी थी।
विज्ञापन
वार्ड नंबर 28 के सी ब्लॉक के ज्ञान चंद गोयल ने बताया कि उनके हाउस नंबर 253 के आगे लगे पोल का सोडियम का बल्ब ठीक करने की शिकायत दी थी। एक बार नहीं कई बार। 70 साल की उम्र में मैने लाइट इंस्पेक्टर को जाकर शिकायत दी। ईओ नहीं थे तो एकाउंट शाखा के अधिकारी को मिला। उसने कहा कि अब लाइट्स ठीक हो जाएगी। उनकी गली में 24 घंटे लाइट रहती है जो बंद है वो बंद है। जो जलती हैं वो जल रही है। अभी तक शिकायत का समाधान नहीं हुआ।
वार्ड नंबर 16 में गली सपरा वाली में मकान नंबर 575 महेंद्र दत्ता ने बताया कि दो एलईडी बल्ब ठीक करने की शिकायत पांच दिन पहले दी थी। लेकिन अभी तक शिकायत का निपटारा नहीं हुआ। इसी प्रकार से वार्ड नंबर 31 में रचना पैलेस के पास गली नंबर दो गली कृष्ण वाली में विजय ने तीन स्ट्रीट लाइट्स ठीक करने की शिकायत चार से पांच दिन पहले दी थी। लेकिन कर्मचारियों ने इसे अभी तक ठीक नहीं किया। विजय ने बताया कि गली में चार लाइट्स है। लेकिन तीन बंद है और एक जलती है।
कोट्स
शिकायतों का निपटारा जल्दी करवाया जा रहा है। करीब 15 कर्मचारी काम पर लगे हुए है। बीते दिनों में वार्ड नंबर 22 के पार्षद हरदास सिंह रिंकू में हाई मास्ट लाइट्स ठीक करने का काम चल रहा था। लोगों की शिकायतों का समाधान किया जा रहा है।
सुनील, सुपरवाइजर, स्ट्रीट लाइट्स फर्म।
कोट्स
जो स्ट्रीट लाइट्स प्वाइंट बंद है, उसकी पेमेंट ठेकेदार को नहीं अदा की जाएगी। वे इस संबंध में मंगलवार को ईओ को सूचित करेंगे।
हरभजन सिंह, स्ट्रीट लाइट्स इंस्पेक्टर, नगरपरिषद सिरसा।
नप ने जारी किया हुआ है शिकायतों के लिए वाट्स अप नंबर 8930163538
नप ने शिकायतों के लिए वाट्स अप नंबर 8930163538 जारी किया है। शहर में करीब दस हजार स्ट्रीट लाइट्स प्वाइंट है। स्ट्रीट लाइट्स की शिकायतों को लेकर नगरपरिषद के ईओ वीरेंद्र सहारण ने 31 जनवरी को स्ट्रीट लाइट्स फर्म के सुपरवाइजर को बुलाकर उसकी खिंचाई की थी। क्योंकि करीब 800 स्ट्रीट लाइट्स बंद होने की सूचना मिलने पर नप ने ठेकेदार को नोटिस जारी किया था। ईओ ने सभी 16 कर्मचारियों की दो दो टीमें बनाकर उन्हें सभी 31 वार्डों में काम करने के निर्देश दिए थे। साथ ही शिकायतों के लिए वाट्स अप नंबर जारी करके कर्मचारियों का ग्रुप बनाया। ईओ ने ठेकेदार के कर्मचारियों को 48 घंटे में शिकायतों का निपटारा करने के निर्देश दिए थे।