{"_id":"646e4cc0fe4d15c1ab0d3646","slug":"800-trees-and-600-electric-poles-fell-in-the-storm-lightning-struck-all-night-sirsa-news-c-128-1-sir1001-141-2023-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: अंधड़ में 800 पेड़ और बिजली के 600 पोल गिरे, पूरी रात गुल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: अंधड़ में 800 पेड़ और बिजली के 600 पोल गिरे, पूरी रात गुल रही बिजली
Wed, 24 May 2023 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Wed, 24 May 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
अंधड़ के कारण टूटकर घर पर गिरा पेड़। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा डिंग मंडी। जिले में मंगलवार रात्रि को अंधड़ के साथ बारिश हुई। इससे एक तरफ जहां मौसम सुहावना हो गया, वहीं बिजली गुल रहने से शहर अंधेरे में डूब गया। अंधड़ के कारण जिले में 800 पेड़ और बिजली के 600 पोल टूट गए। कई घरों के शेड उड़ने और दीवारें गिरने से भी काफी नुकसान हुआ है। हालांकि शहर में बुधवार सुबह सात बजे के करीब बिजली सप्लाई चालू कर दी गई, लेकिन दिनभर लंबे कट लगते रहे।
मंगलवार रात को सिरसा में 10 एमएम, ओटू में पांच, पंजुआना में 12, कालांवाली में 9 व नहराणा में एक एमएम बारिश हुई जबकि अन्य कई क्षेत्रों में बूंदाबांदी हुई है। इसके कारण शहर में जलभराव की स्थिति भी बन गई। बारिश के कारण मंगलवार के मुकाबले बुधवार को अधिकतम तापमान में सात डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई है। बुधवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री व न्यूनतम तापमान 25 डिग्री दर्ज किया गया, जिससे लोगों को गर्मी से काफी हद तक राहत मिली है। मौसम विशेषज्ञ अनुसार आने वाले पांच दिनों तक मौसम में बदलाव होता रहेगा। बादलों की गरज के साथ बारिश होने के आसार है।
सुविधा केंद्र में 800 शिकायतें आईं, 30 ट्रांसफार्मर भी गिरे
ग्रामीण क्षेत्रों में खेतों में लगे बिजली के पोल अंधड़ के कारण क्षतिग्रस्त हुए हैं। इसके साथ ही करीब 30 स्थानों पर ट्रांसफार्मर गिरने की सूचना है। इन्हें ठीक करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। रात को बिजली गुल होते ही बिजली निगम कार्यालय में शिकायत दर्ज करवाने के लिए घंटिया बजनी शुरू हो गईं। इस दौरान 800 के करीब शिकायतें दर्ज की गईं।
विज्ञापन
डिंग मंडी क्षेत्र में चक्रवर्ती तूफान ने मचाई तबाही, फसलें भी हुई खराब
तूफान के कारण डिंग मंडी क्षेत्र में बिजली के 100 पोल टूटने के कारण सप्लाई बाधित रही। कई क्षेत्रों में 12 घंटे तो कई क्षेत्रों में 17 तक बिजली सप्लाई बाधित रही। बुधवार शाम तक 50 फीसदी ही लाइनों को दुरुस्त किया गया।अंधड में घरों के टीन के शेड उड़ गए। पेड़ गिरने के कारण डिंग मंडी-डिंग रोड मार्ग बंद हो गया। भट्ठा श्रमिकों ने पेड़ों को काटकर रास्ता खाली कर दिया। क्षेत्र के गांव सुचान में तेज आंधी के साथ कुछ ओले भी गिरे।
लू के थपेड़ों से निजात, खेतों में खड़ी फसल में आई जान
ओढां। उत्तरी पर्वतीय क्षेत्र में सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम ने मंगलवार दोपहर बाद से करवट ली है। बुधवार को लगभग पूरा दिन मौसम सुहावना रहा। सायं के सम एक बार फिर से बारिश के आसार बने रहे। मौसम विभाग के अनुसार जून के प्रथम सप्ताह तक प्री-मानसून की गतिविधियां जारी रह सकती हैं। विभाग ने 27 मई तक ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के अलावा ओलावृष्टि की भी संभावना है। गांव नुहियांवाली के किसान दलीप नेहरा, लीलाधर जोशी, जगदीश सहारण, सीताराम नेहरा व लाधूराम गढ़वाल आदि ने बताया कि गर्मी के चलते फसलों की बढ़वार रुकी हुई थी। पिछले 2 दिनों से बदला मौसम फसल के लिए लाभदायक सिद्ध होगा। उन्होंने बताया कि इस समय ग्वार की बिजाई चल रही है। संवाद
आंधी की वजह से सभी लाइनें बाधित हो गई है। कर्मचारी दिन-रात लगे हुए हैं। इसके चलते 50 फीसदी लाइनों को सुधार कर चालू कर दिया गया है। हमारा प्रयास है कि वीरवार को तकरीबन सारी लाइनों को दुरुस्त कर चालू कर दिया जाएगा। - एसडीओ, राजेश कुमार-डिंग मंडी
तेज आंधी के कारण कई क्षेत्रों में पेड़ गिरने की सूचना है। विभाग के सभी कर्मचारियों कार्य पर लगाया गया है। रोड से पेड़ हटवाए जा रहे हैं। अंधड़ के कारण काफी पेड़ क्षतिग्रस्त हुए हैं। - नवल किशोर, जिला वन अधिकारी, सिरसा।
ये हल्की बारिश व ठंडा मौसम फसलों के लिए वरदान साबित होगा। जो किसान पछेती नरमे की बिजाई कर रहे हैं वे मौसम को देखते हुए एक बार कुछ दिन तक बिजाई न करें। बिजाई के बाद अगर बारिश होती है तो बीज के अंकुरित होने पर विपरीत असर पड़ेगा।-- रमेश सहु, सहायक तकनीक अधिकारी (कृषि विभाग ओढां)।

ये हल्की बारिश व ठंडा मौसम फसलों के लिए वरदान साबित होगा। जो किसान पछेती नरमे की बिजाई कर रहे हैं वे मौसम को देखते हुए एक बार कुछ दिन तक बिजाई न करें। बिजाई के बाद अगर बारिश होती है तो बीज के अंकुरित होने पर विपरीत असर पड़ेगा।