फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   80 thousand students will benefit from science center

विज्ञान केंद्र से 80 हजार विद्यार्थियों को होगा फायदा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
80 thousand students will benefit from science center
सिरसा। जिले के विद्यार्थियों के लिए हरियाणा शिक्षा परियोजना परिषद नई पहल करने जा रहा है। जिसकी सहायता से विद्यार्थी विज्ञान व गणित का ज्ञान एक ही जगह से अर्जित कर सकेंगे। समग्र शिक्षा परियोजना की ओर से विद्यार्थियों में विज्ञान व गणित का ज्ञान देने के उद्देश्य से साइंस सेंटर बनवाने की तैयारी कर रहा है। यह साइंस सेंटर शहर के मोहंता मार्केट में बनाया जाएगा।
विज्ञापन

आजकल पढ़ाई का मतलब सिर्फ किताबें पढ़कर परीक्षा में अच्छे अंक लाने तक सीमित नहीं रह गया है। बल्कि आज प्रायोगिक शिक्षा पर ज्यादा जोर दिया जा रहा है। अभ्यास व प्रायोगिक से विद्यार्थियों के कौशल में ज्यादा सुधार आता है। इसलिए आज हर शिक्षक विद्यार्थी ज्यादा से ज्यादा अभ्यास, प्रायोगिक व प्रयोग करवाता है। जिसके चलते शिक्षा विभाग की ओर से नई पहल की जा रही है। शहर के बीचों बीच एक साइंस सेंटर बनाया जाएगा। जिसमें करीब जिले के 80 हजार विद्यार्थियों को फायदा मिलेगा।
विज्ञापन

पहले भी बनाया गया था साइंस सेंटर
करीब 7 से 8 साल पहले मोहंता मार्केट में ही साइंस सेंटर बनवाया गया था। लेकिन किसी कारण के चलते साइंस सेंटर को बंद कर दिया। इस साइंस सेंटर में प्रदर्शित गणित व विज्ञान मॉडल्स को चौटला व बिज्जूवाली स्कूल में रखा गया है। अब वह मॉडल्स को शहर में बनने जा रहे सेंटर में रखे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब 80 हजार विद्यार्थियों को मिलेगा फायदा
जिला के करीब 80 हजार विद्यार्थियों को इस सेंटर से फायदा मिलेगा। विद्यार्थियों को समय-समय पर विज्ञान व साइंस के मॉडल्स के दिखाने के लिए टूर व विज्ञान वैन का इंतजा करना पड़ता था। लेकिन अब किसी भी समय विद्यार्थी विज्ञान व साइंस मॉडल को देख सकेंगे। वहीं इस सेंटर में गणित व विज्ञान के यंत्र भी रखें जाएंगे। जिसका इस्तेमाल विद्यार्थी कर सकेंगे।

शहर के मोहंता मार्केट में साइंस सेंटर बनाने का विचार किया जा रहा है। अगर मुख्यालय द्वारा इस प्रपोजल को अनुमति मिल जाती है तो सेंटर बनाया जाएगा। जिसमें विद्यार्थियों के लिए विज्ञान व साइंस के मॉडल्स और एक्यूपमेंट्स प्रदर्शित किए जाएंगे।
-गोपाल कृष्ण शुक्ला, सहायक परियोजना अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed