{"_id":"67b0d7dc7d968720f40fd82b","slug":"8-teams-of-agriculture-department-will-inspect-shops-collect-samples-of-fertilizers-and-pesticides-sirsa-news-c-128-1-slko1008-133302-2025-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: कृषि विभाग की 8 टीमें करेंगी दुकानों की जांच, खाद व कीटनाशक के भरेंगी सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: कृषि विभाग की 8 टीमें करेंगी दुकानों की जांच, खाद व कीटनाशक के भरेंगी सैंपल
विज्ञापन
दुकान पर जांच करते कृषि अधिकारी अमित कुमार। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। जिले में नकली और मिलावटी खाद व कीटनाशक की बिक्री को रोकने के लिए कृषि विभाग की ओर से दुकानों की जांच की जाएगी। अभियान चलाकर खाद और कीटनाशकों के सैंपल लिए जाएंगे, ताकि किसानों को गुणवत्तापूर्ण उत्पाद उपलब्ध कराए जा सके। इसके लिए आठ टीमों का गठन किया गया है।
जिले में किसानों को पेस्टीसाइड और खाद बीज और उपकरण की सुविधा देने के लिए कुल 3400 के करीब विक्रेता हैं। जिसमें कीटनाशक की 1500 और खाद की 1900 दुकानें हैं। किसान फसल के बाैने से लेकर उसके पकने तक कीटनाशक और खाद डालते हैं।
कुछ विक्रेता अपने लालच के चलते किसानों को नकली खाद और बीज दे देते हैं जिससे किसानों को नुकसान झेलना पड़ता है। किसानों को बचाने और नकली खाद बीज बेचने वालों पर अब कृषि विभाग सख्ती बरतने जा रहा है। इसके तहत विभाग की ओर से जिले में सैंपलिंग की प्रकिया पहले से तेज कर दी है। विभाग के जिले में 8 कृषि इंस्पेक्टर काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
अब तक 381 सैंपल लिए गए, 38 पाए फेल
1 अप्रैल 2024 से लेकर अब तक विभाग की ओर से 381 सैंपल लिए गए हैं। जिसमें से 38 सैंपल लैब से टेस्टिंग के बाद फेल पाए गए हैं। इसमें से कीटनाशक के 164 सैंपल लिए जिसमें से 150 सैंपल पास और 14 सैंपल लैब में फेल पाए गए हैं। वहीं, खाद में विभाग ने 217 सैंपल लिए थे, जिसमें से 24 सैंपल जांच के बाद फेल पाए गए हैं। इन फेल सैंपल को लेकर संबंधित विक्रेताओं और कंपनियों के खिलाफ कोर्ट में कानूनी कार्यवाही जारी है। इस बार विभाग और अधिक सतर्कता बरतेगा, ताकि मिलावटी उत्पादों की बिक्री पर पूरी तरह से रोक लगाई जा सके।
-- -- -
अधिकारियों की सख्त निगरानी, बाजारों में होगी विशेष जांच
कृषि विभाग के अधिकारियों की 8 टीमें बाजारों में सक्रिय रहेगी। टीमें किसानों को मिल रहे उर्वरकों व कीटनाशकों की गुणवत्ता की जांच के लिए लगातार सैंपलिंग करेंगी। यदि कोई विक्रेता या कंपनी नियमों का उल्लंघन करती पाई जाती है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
-- -- -- --
कोट्स
किसानों को गुणवत्तापूर्ण उत्पाद उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। किसानों से अपील की कि वे खाद और कीटनाशक खरीदते समय सतर्क रहें और अधिकृत विक्रेताओं से ही खरीदारी करें। किसान को ध्यान रहे कि प्रमाणित दुकानों से ही उर्वरक और कीटनाशक खरीदें। बिल और उत्पाद की रसीद अवश्य लें। संदेह होने पर तुरंत कृषि विभाग को सूचित करें। जिन डीलरों और विक्रेताओं के सैंपल फेल पाए गए हैं, उनकी कोर्ट में कार्यवाही चल रही है। -अमित वर्मा, क्वालिटी कंट्रोलर, कृषि विभाग सिरसा।