फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   8 lakh rupees cheated in the name of sending to Spain, youth trapped in Ukraine for 10 months

स्पेन भेजने के नाम पर लिए आठ लाख, 10 महीने तक यूक्रेन में फंसा रहा युवक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 11:38 PM IST
विज्ञापन
8 lakh rupees cheated in the name of sending to Spain, youth trapped in Ukraine for 10 months
सिरसा। विदेश भेजने के नाम एक युवक से उसके रिश्तेदार ने करीब आठ लाख रुपये की ठगी कर ली। स्पेन भेजने के नाम पर युवक को यूक्रेन भेज दिया, जहां पर युवक करीब दस माह तक फंसा रहा। लेकिन विदेश भेजने के नाम पर रुपये लेने वाले रिश्तेदार ने उसकी कोई मदद नहीं की। इसके बाद यूक्रेन में फंसा युवक अपने स्तर पर बंदोबस्त कर स्पेन पहुंचा। पीड़ित ने विदेश जाने के लिए यह रुपये अपने रिश्तेदारों से इकट्ठे कर दिए थे। धोखाधड़ी का पता चलने के बाद युवक के पिता ने रानियां पुलिस थाना में इस बारे में शिकायत दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में जसवंत सिंह निवासी निवासी हारनी खुर्द ने बताया कि उसका पुत्र सुखचैन विदेश जाने के लिए पटियाला में तैयारी करता था। सुखचैन सिंह को स्पेन भेजने के लिए वर्ष 2017 में उन्होंने कश्मीर सिंह निवासी पटियाला से बातचीत की थी। कश्मीर सिंह उनके चाचा मुख्तयार सिंह का साला है। कश्मीर सिंह अपने दामाद गगनदीप सिंह के साथ जसवंत सिंह के गांव हारनी खुर्द में आया और कश्मीर सिंह से जसवंत सिंह ने अपने पुत्र सुखचैन सिंह को स्पेन भेजने के लिए 7 लाख 50 हजार रुपये में सौदा तय हुआ। लेकिन आरोपी ने उसके करीब 8 लाख रुपये ठग लिए। विदेश भेजने के नाम पर हुई धोखाधड़ी में रानियां पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच सहायक उपनिरीक्षक चरणजीत सिंह कर रहे हैं।
विज्ञापन

यूक्रेन से अपने स्तर पर बंदोबस्त कर पहुंचा स्पेन
आरोप है कि सुखचैन सिंह करीब 10 माह तक यूक्रेन मे फंसा रहा तथा कश्मीर सिंह व गगनदीप सिंह द्वारा उसकी कोई मदद नहीं की गई। इसके बाद सुखचैन सिंह द्वारा खुद युक्रेन में अपने स्तर पर पैसों का प्रबंध करके स्पेन पहुंचा। परिवादी जसवंत सिंह ने आरोप लगाया है कि कश्मीर सिंह, गगनदीप सिंह व चैरी ने उसके लड़के सुखचैन सिंह को 7.50 लाख रुपये में स्पेन भेजने बारे बात की थी लेकिन उसके साथ धोखाधड़ी करके उससे पैसे भी ज्यादा ले लिए तथा उसे स्पेन की बजाय यूक्रेन भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed