सिरसा। बार एसोसिएशन के पूर्व सचिव स्वर्गीय अमित गनेरीवाला की पहली पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में जिला बार परिसर में विशाल रक्तदान शिविर लगाया गया। अमित गनेरीवाला मेमोरियल ट्रस्ट एवं बार एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस रक्तदान शिविर एवं श्रद्धांजलि सभा में न्यायिक अधिकारी, अधिवक्ता एवं शहर के प्रमुख लोगों ने भाग लिया। शिविर का शुभारंभ महाराजा अग्रसेन मेमोरियल ट्रस्ट के प्रधान एवं स्वर्गीय अमित गनेरीवाला के पिता अनिल गनेरीवाला तथा जिला बार एसोसिएशन के प्रधान अजय बंसल ने संयुक्त रूप से किया। जिला रेडक्रास सोसायटी एवं शिव शक्ति ब्लड बैंक की टीमों ने रक्तदान शिविर में रक्त का संग्रहण किया। इस मौके पर बार एसोसिएशन के प्रधान अजय बंसल एवं उपप्रधान गणेश सेठी ने स्वर्गीय अमित गनेरीवाला द्वारा बार एसोसिएशन सदस्य के रूप में दी गई सेवाओं की सराहना की। ट्रस्ट की संस्थापक सदस्या आशा रानी गनेरीवाला, चंद्रीका गनेरीवाला व दिव्या गनेरीवाला ने कहा कि समय-समय पर स्वर्गीय अमित गनेरीवाला की याद में समाज हित में इस प्रकार के आयोजन किए जाते रहेंगे। बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साह से रक्तदान किया। करीब 200 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। इस अवसर पर रक्तदाताओं को ट्रस्ट की ओर से स्मृति चिह्न एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। आयोजन में गनेरीवाला ट्रस्ट के आकाश गुप्ता, योगेश मोदी, संदीप कंबोज, राजन सिंगला, नवीन गनेरीवाला, योगेश शर्मा, महाराजा अग्रसेन स्कूल की प्राचार्या जपनीत कौर, उपप्राचार्या शोभा गुप्ता, आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान हरदीप सरकारिया, उपप्रधान कीर्ति गर्ग, ज्योतिषाचार्य अवधेश दीक्षित सहित शहर की विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारी शामिल हुए।