{"_id":"5a760b1a4f1c1b4d588b6910","slug":"71517685530-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ंगनबाड़ी, आशा और मिड डे मील वर्कर्स ने बजट को लेकर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ंगनबाड़ी, आशा और मिड डे मील वर्कर्स ने बजट को लेकर किया प्रदर्शन
Updated Sun, 04 Feb 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
सिरसा।
सीटू के आह्वान पर जिले में शनिवार को परियोजना वर्कर्स ने टाउन पार्क में आंगनबाड़ी, आशा वर्कर, मिड डे मील यूनियन संबंधित सीटू ने बजट से नाखुश होकर सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। इसकी अध्यक्षता सीटू के जिला प्रधान नत्थूराम भारूखेड़ा ने की। इसके बाद सभी कर्मचारियों ने नगर में रोष प्रदर्शन करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शव यात्रा निकाली और भगत सिंह चौक पर जाकर प्रधानमंत्री का पुतला फूंका। मिड डे मील वर्कर्स ने थाली बजाकर अपनी मांगों को पूरा करने की आवाज उठाई।
टाउन पार्क में शनिवार दोपहर को एकत्रित हुए सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला प्रधान मदन लाल खोथ, आंगनबाड़ी वर्कर यूनियन की जिला प्रधान वीरो देवी, मिड डे मील की प्रधान राजरानी, आशा वर्कर की प्रधान कलावती, भवन निर्माण से कृष्ण सैनी, सर्व कर्मचारी संघ के नेता राजेश भाकर, लक्ष्मण दास चलाना ने संयुक्त रूप से बताया कि भारत सरकार द्वारा जो बजट पेश किया गया है, उसमें इस वर्ग को कुछ राहत नहीं मिली है, इसके विरोध में आज पूरे देश में सीटू के आह्वान पर पुतले फूंके गए हैं। इस बजट में शिक्षा, रोजगार, आंगनबाड़ी, आशा, परियोजना कर्मचारियों के लिए कुछ नहीं है, जिससे जनहित व कर्मचारी वर्ग काफी नाखुश है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की उम्मीदों पर सरकार ने पानी फेर दिया है। उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार आए दिन कर्मचारी विरोध व जनविरोधी नीति अपना रही है। आज हालात इस प्रकार के हैं कि सरकार को जनता द्वारा बार-बार आइना दिखाना के बावजूद सरकार टस से मस नहीं हो रही है।
ये हैं मांगें
सभी कच्चे कर्मचारियों को समान काम समान वेतन दिया जाए, सीधा विभाग के पे रोल पर कर्मचारियों को रख पक्का करने की स्थायी पॉलिसी बनाई जाए, किसानों के साथ सरकार द्वारा किया गया कुठाराघात सीटू बर्दाश्त नहीं करेगा।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री के पुतले की निकाली शव यात्रा
सभी कर्मचारी टाउन पार्क से रोष प्रदर्शन करते हुए और प्रधानमंत्री के पुतले की शव यात्रा निकालते हुए भगत सिंह चौक पहुंचे, जहां पर प्रधानमंत्री का पुतला फूंका गया। इस मौके पर प्रोमिला चौधरी, राजेंद्र पंजाब, वीरपाल, अंजू रानी, छिंद्र कौर, देवेंद्र कुमार, वीरपाल कौर, मंजू रानी, सुरजीत सिंह, सुरेश कुमार सहित सैकड़ों कर्मचारी मौजूद रहे।
थाली बजाकर मांगा हक, निकाली पीएम के पुतले की शव यात्रा
बजट से नाखुश आंगनबाड़ी, आशा और मिड डे मील वर्कर्स ने फूंका पीएम का पुतला
कर्मचारी बोले- सरकार ने उनकी आशाओं पर फेरा पानी