फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   एसडीएम कार्यालय में हंगामा, क्लर्क और टाइपिस्ट में हाथापाई

एसडीएम कार्यालय में हंगामा, क्लर्क और टाइपिस्ट में हाथापाई

Fri, 23 Jun 2017 11:47 PM IST
Updated Fri, 23 Jun 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
एसडीएम कार्यालय में हंगामा, क्लर्क और टाइपिस्ट में हाथापाई
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

डबवाली।
एसडीएम कार्यालय में शुक्रवार को उस समय हंगामा हो गया, जब एक कर्मचारी ने एक उपभोक्ता की फाइल को फेंक दिया। इतना ही नहीं उसे एक थप्पड़ भी रसीद कर दिया। इसका परिणाम भी उसे उसी समय मिला। उपभोक्ता ने भी उसे दो-चार थप्पड़ जड़ दिए। मामला पुलिस तक जा पहुंचा है।

गौरतलब हो कि एसडीएम कार्यालय में एक कर्मचारी अभी दो सप्ताह पहले ही आया है। उसके खिलाफ भ्रष्टचार की शिकायतें चर्म पर हैं। पिछले दिनों एग्रीकल्चर विभाग के एसडीओ सुशील कुमार की फाइल फेंकने का मामला भी उजागर हुआ था। उपभोक्ता सोनू ने बताया कि वह तहसील परिसर में टाइपिस्ट का कार्य करता है। शुक्रवार सुबह उसने एक व्यक्ति के मोटर साइकिल की रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए संबंधित कर्मचारी को दी थी। उसने उन्हें पहले चालान भरवाने के लिए कह दिया, जब उन्होंने चालान बनवा दिया तो उसने उनसे 300 रुपये की और मांग की। जब उन्होंने विरोध किया तो गाली-गलौच करते हुए उसे थप्पड़ मार दिया। जवाब में उन्होंने भी उसे थप्पड़ मार दिया और अपनी फाइल वापस करने की मांग की। कर्मचारी का कहना है कि उनसे कोई पैसों की मांग नहीं की। जो आरोप लगाएं हैं निराधार हैं और उसने एसडीएम और शहर थाना प्रभारी को एक लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी सुखदेव का कहना है कि एसडीएम कार्यालय के कर्मचारी की शिकायत मिली है। जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


एसडीएम कार्यालय में हंगामा, क्लर्क और टाइपिस्ट में हाथापाई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed