फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   699 NHM workers will go on strike for two days from today

699 एनएचएम कर्मी आज से दो दिन की करेंगे हड़ताल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jun 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
699 NHM workers will go on strike for two days from today
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। सर्विस बायलॉज को खत्म करने की सिफारिश के विरोध में वीरवार सुबह नौ बजे से स्वास्थ्य विभाग में एनएचएम के तहत लगे 699 कर्मचारी दो दिवसीय हड़ताल करेंगे। एंबुलेंस चालक, इमरजेंसी में तैनात कर्मचारी, प्रसूता वार्ड कर्मचारी, शिशु विभाग, टीकाकरण, नर्स, डॉक्टर, फार्मासिस्ट, एएनएम, लैब टेक्नीशियन, आशा कोऑर्डिनेटर, डीपीएम सहित अन्य विभागों के कर्मचारी इसमें शामिल होंगे। स्वास्थ्य विभाग की ओर से रोडवेज के चालकों दिए जाने के लिए पत्र भी लिखा गया है।
एनएचएम कर्मियों का एक गुट सोमवार से हड़ताल पर है, लेकिन इस गुट की हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित नहीं हुई थी। इसका कारण यह रहा कि इस गुट में ज्यादा एनएचएम कर्मचारी शामिल नहीं हैं। वीरवार से हड़ताल शुरू करने वाले एनएचएम कर्मचारी संघ हरियाणा से सिरसा के करीब 699 कर्मचारी जुड़े हैं। इसलिए वीरवार से शुरू हो रही हड़ताल से जिला की स्वास्थ्य सेवाओं पर बहुत प्रभाव पड़ेगा। एसोसिएशन के प्रधान कुंदन गावड़िया ने बताया कि उनकी दो दिवसीय हड़ताल वीरवार सुबह नौ बजे से शुरू होगी। सभी एनएचएम कर्मचारी नागरिक अस्पताल में धरना देकर प्रदर्शन करेंगे और सीएमओ को ज्ञापन दिया जाएगा।
विज्ञापन

मांगों को लेकर पहले भी सौंप चुके है मांग पत्र
वहीं कुंदन गावड़िया ने बताया कि एनएचएम कर्मचारी पिछले काफी समय से अपनी मांगों को लेकर रोष जता रहे हैं। मांगों को लेकर कई बार सरकार और अधिकारियों के साथ बैठक भी हो चुकी हैं, लेकिन उनकी मांगों की तरफ कोई संज्ञान नहीं लिया जा रहा है। अब कर्मचारियों को मिल रहे लाभ को भी छीनने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सरकार ने 2018 में एनएचएम कर्मचारियों को सर्व शिक्षा अभियान के कर्मचारियों के भांति और उसी के आधार पर सेवा नियम का लाभ दिया था, लेकिन सर्व शिक्षा अभियान के कर्मचारियों को सरकार की और से सातवें वेतन का लाभ भी दे दिया है और एनएचएम कर्मचारियों को आज तक इस लाभ से वंचित रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के पास पहले ही है स्टाफ की कमी
कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने को लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से तैयारी किए जाने के दावे किए जा रहे है। अधिकारियों की ओर से एंबुलेंस सेवा शुरू रखने को लेकर रोडवेज से चालकों की मांग की गई है। लेकिन अन्य स्टाफ की कमी होने के कारण मरीजों को इस परेशानी का सामना करना पड़ेगा। नागरिक अस्पताल में इमरजेंसी सेवाओं सहित अन्य हर प्रकार की सेवा प्रभावित होगी।

--------
वर्जन
एनएचएम के तहत लगे कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने के बाद व्यवस्था की जा रही है। अधिक कर्मचारी हड़ताल पर जाने के कारण रोडवेज से चालक व अन्य स्थानों से कर्मचारी भी बुलाए गए है। ताकि मरीजों को सुविधा दी जा सके।
डॉ. मनीष बांसल, सिविल सर्जन, सिरसा ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed