फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   66 IOs including DSP suspended in the district, DGP issued orders

Sirsa News: जिले में डीएसपी सहित 66 आईओ निलंबित, डीजीपी ने जारी किए आदेश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Oct 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
66 IOs including DSP suspended in the district, DGP issued orders
सिरसा। गृहमंत्री अनिल विज ने विभिन्न मामलों में प्रदेश के 372 आईओ को सस्पेंड करने के निर्देश देने के बाद बुधवार देर शाम को डीजीपी शत्रुजीत कपूर ने सभी जिलों के इन जांच अधिकारियों को सस्पेंड करने के आदेश जारी कर दिए हैं। इसमें सबसे ज्यादा मामले सिरसा जिले के देखने को मिले थे। सिरसा जिले के 66 आईओ को सस्पेंड किया गया है। इसके बाद जिले में आईओ की संख्या शून्य हो गई है। ऐसे में थाने और चौकियों की बात करें तो कोई आईओ देखने को नहीं मिलेगा। इसके चलते विभाग को रपट दर्ज करने और जांच करने में बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

अहम बात यह है कि ऐसा फरमान उस समय जारी हुआ है। जब जिले में लूट व छीना झपटी की वारदात लगातार बढ़ रही है। इतना ही नहीं, नशा तस्करी के मामलों में दिन प्रतिदिन सामने आ रहे हैं। सूत्रों की माने तो कई ऐसे एरिया हैं जहां पर राजनीतिक हस्तक्षेप आईओ के सस्पेंड होने का कारण बना है। इनमें मुख्य रूप से शहर थाना सिरसा, सिविल लाइन सिरसा व रानियां आते हैं। यहां पर बड़े स्तर पर राजनीतिक हस्तक्षेप के कारण मामले लंबित देखने को मिले हैं। हालांकि पुलिस प्रशासन दो दिनों से डीजीपी के आदेशों का इंतजार कर रहा था।
विज्ञापन


बॉक्स
शहर थाना सिरसा में 15 आईओ पर गिरी गाज
शहर थाना सिरसा में 15 आईओ पर सबसे ज्यादा गाज गिरी है। अहम बात है कि डीएसपी वीरेंद्र सिंह भी एसआईटी के मामलों को पेंडिंग रखने के चक्कर में सस्पेंड किए गए हैं। यह मामले वर्ष 2016 से लेकर वर्ष 2020 के अंतर्गत आते हैं। इसके बाद डबवाली का नंबर आता है। यहां पर 11 आईओ को सस्पेंड किया गया है। इनमें मुख्य मामले नशा तस्करी और आपसी विवादों के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स
इस प्रकार हुए है सस्पेंड
डबवाली - 11 आईओ
डिंग - 2 आईओ
ऐलनाबाद - 5 आईओ
कालांवाली - 4 आईओ
नाथूसरी चोपटा - 3 आईओ
ओढां - 1 आईओ
सिविल लाइन सिरसा - 10 आईओ
रानियां - 8 आईओ
सिटी एरिया सिरसा - 15 आईओ
सदर थाना सिरसा - 5 आईओ
महिला थाना - 1 आईओ

---------

एसआईटी के पास सबसे ज्यादा मामले पेंडिंग
आंकड़ों पर गौर किया जाए तो एसआईटी के पास सबसे ज्यादा मामले पेंडिंग हैं। यह सभी मामले डीएसपी वीरेंद्र सिंह के पास पेंडिंग रहे। एसआईटी के पास वर्ष 2016 से लेकर 2020 तक के मामले पेंडिंग दर्शाए गए हैं। छह मामलों में से तीन मामले एसआईटी के पास वर्ष 2016 के दर्शाए गए हैं।



जिले में अनुमानित 55 आईओ
आंकड़ों के अनुसार सिरसा जिले में 17 थाने और 17 चौकियां हैं। इनमें वर्तमान में अनुमानित 55 आईओ हैं। ऐसे में सरकार के यह आदेश थाने और चौकियों से आईओ के पद को लगभग रिक्त कर देंगे। ऐसे में दोनों जिला कप्तानों के लिए आईओ को लेकर बड़ी समस्या पैदा हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed