फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   650 soldiers will handle the security of Republic Day celebrations, 2500 children will give cultural presentations.

Sirsa News: गणतंत्र दिवस समारोह की 650 जवान संभालेंगे सुरक्षा, 2500 बच्चे देंगे सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

Sat, 25 Jan 2025 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 25 Jan 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
650 soldiers will handle the security of Republic Day celebrations, 2500 children will give cultural presentations.
निजी स्कूल में गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर प्रस्तुति देते बच्चे।  स्रोत : संस्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिरसा। गणतंत्र दिवस पर जिलास्तरीय समारोह रविवार को बरनाला रोड स्थित शहीद भगत सिंह स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य डिप्टी स्पीकर कृष्ण मिड्ढा ध्वजारोहण करेंगे। कार्यक्रम में दौरान विभिन्न राज्यों को संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी। मुख्य समारोह की सुरक्षा में 650 जवान तैनात रहेंगे।

गणतंत्र दिवस पर जिलेभर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। रविवार को होने वाले जिलास्तरीय कार्यक्रम में 2500 बच्चे सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे। जिले पांच विधानसभा क्षेत्रों में गणतंत्र दिवस समारोह आयोजित किया जाएगा। इसको लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां हो गई हैं। कार्यक्रम में कर्मचारियों को सम्मानित किया जाना है। इनको लेकर रविवार देर रात तक सूची फाइनल करने में अधिकारी लगे रहे।
विज्ञापन




पुलिस प्रशासन ने शांतिपूर्वक कार्यक्रम आयोजन को लेकर एक हजार से ज्यादा पुलिस कर्मचारियों की विभिन्न कार्यक्रम स्थलों पर तैनात किया है। इनमें सादी पोशाक में भी कर्मचारी तैनात रहेंगे। गणतंत्र दिवस पर किसानों के ट्रैक्टर मार्च को लेकर पुलिस हाई अलर्ट पर है। ऐसे में कई रास्तों को पुलिस ने नाकेबंदी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन




:::::::::::::::::::::::::::::

भूमणशाह चौक से सदर थाना तक रास्ता रहेगा बंद

रविवार सुबह 6 बजे के बाद शहीद भगत सिंह स्टेडियम व आस-पास का सारा इलाका पुलिस के घेरे में रहेगा। हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी की तरफ से स्टेडियम तक किसी भी वाहन को जाने नहीं दिया जाएगा। बरनाला रोड पर भूमणशाह चौक से सदर थाना तक रास्ता बंद रहेगा।

:::::::::::::::::::::::::::::

ये विभाग प्रस्तुत करेेंगे झांकियां



स्वास्थ्य विभाग, उद्योग विभाग, वन विभाग, एफएफडीए, मिल्क प्लांट, कृषि विभाग, बिजली विभाग, ट्रैफिक पुलिस, समाज कल्याण विभाग, आयुर्वेदिक विभाग, हैफेड, रोजगार विभाग, बाल कल्याण परिषद, डीआरडीए, महिला एवं बाल विकास विभाग, रेडक्रॉस, शिक्षा विभाग व जनस्वास्थ्य विभाग जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में मनमोहक व आकर्षक झांकियों का प्रदर्शन करेंगे।

--------

इन स्कूल के बच्चे देंगे सांस्कृतिक प्रस्तुति

हेलन केलर दृष्टि बाधित विद्यालय, प्रयास स्कूल सिरसा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ढुकड़ा, आरकेजे श्रवण वाणी दिव्यांग केंद्र सिरसा, सेंट जेवियर स्कूल सिरसा, राजस्थानी डांस, एवी इंटरनेशनल स्कूल सिरसा, दी सिरसा स्कूल, कस्तूरबा गांधी विद्यालय रत्ताखेड़ा, गुरुनानक हाई स्कूल सिरसा, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सिरसा, डीएवी स्कूल सिरसा।






पुलिस ने की हर प्रकार से तैयारी



पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण का कहना है कि मुख्य समारोह के दौरान जिला में किसी तरह की कोई अप्रिय घटना अथवा किसी भी तरह से शांति भंग न हो इसके लिए हर से तैयारी की गई है। सुरक्षा प्रबंधों के तहत चप्पे-चप्पे पर निगरानी रहेगी। पुलिस ने पंजाब व राजस्थान सीमा पर भी सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए हैं। नियमित नाकों के अलावा अन्य संदिग्ध मार्गों पर भी नाकाबंदी कर विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। सीमा पार से आने वाले प्रत्येक वाहन व व्यक्तियों की बारीकी से चेकिंग की जा रही है। बिना तलाशी के कोई भी वाहन जिला की सीमा में प्रवेश नहीं कर सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed