{"_id":"606748528ebc3e8c9775cbfd","slug":"62-people-lodged-objections-on-property-survey-on-online-portal-sirsa-news-rtk602662869","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनलाइन पोर्टल पर 62 लोगों ने दर्ज कराईं प्रॉपर्टी सर्वे पर आपत्तियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑनलाइन पोर्टल पर 62 लोगों ने दर्ज कराईं प्रॉपर्टी सर्वे पर आपत्तियां
विज्ञापन
नप कार्यालय में प्रॉपर्टी को लेकर जानकारी लेने के लिए पहुंचे हरीश सोनी।
- फोटो : Sirsa
शहर की प्रॉपर्टी का सर्वे रिकॉर्ड ऑनलाइन अपलोड हो चुका है। स्थानीय शहरी निकाय निदेशालय के पोर्टल पर प्रॉपर्टी सर्वे को लेकर पांच अप्रैल तक आपत्तियां दर्ज कर सकते हैं। हालांकि दो अप्रैल तक करीब 65 लोग अपनी प्रॉपर्टी को लेकर आपत्तियां दर्ज करवा चुके हैं। दूसरी ओर नप ने 31 पार्षदों को पत्र लिखकर अपने क्षेत्र के लोगों को प्रॉपर्टी सर्वे को लेकर ऑनलाइन पोर्टल पर आपत्तियां दर्ज करवाने के लिए जागरूक करने के लिए कहा है।
शहर में करीब 75 हजार प्रॉपर्टी हैं। वर्ष 2020 में स्थानीय शहरी निकाय विभाग ने सिरसा शहर की प्रॉपर्टी का सर्वे एक निजी कंपनी को दिया। हालांकि निजी कंपनी के कर्मचारियों ने ऑनलाइन ही रिपोर्ट अपलोड की है। नए सर्वे का नप के पास भी ऑफलाइन कोई रिकॉर्ड नहीं है। सर्वे पूरा होने के बाद नगर परिषद सिरसा ने लोगों से आपत्तियां मांगी, पांच अप्रैल तक आपत्तियां दर्ज करवाने की समय सीमा निर्धारित की है। अभी तक नगर परिषद सिरसा में करीब 65 लोगों ने ही ऑनलाइन पोर्टल पर अपनी आपत्तियां दर्ज करवाई हैं।
इस तरह की आ रहीं शिकायतें
शहर के जसवंत सिंह ने ऑनलाइन पोर्टल पर अपनी शिकायत दी कि है कि उसके प्लॉट का साइज 74.84 वर्ग गज है, जबकि प्रॉपर्टी सर्वे में साइज 82.40 वर्ग गज दिखाया गया है। इसी प्रकार से फ्रेंड्स कॉलोनी के हरीश सोनी ने कहा कि उसने 2010 से लेकर 2014 तक प्रॉपर्टी टैक्स अदा किया हुआ है, लेकिन ऑनलाइन रिकार्ड में प्रॉपर्टी टैक्स शो नहीं कर रहा। साथ ही उसकी प्रॉपर्टी किरायेदार के नाम पर दिखाई गई है।
विज्ञापन
नप ने आपत्तियां सुनने के लिए कमेटी का किया गठन
प्रॉपर्टी टैक्स के सर्वे को लेकर पोर्टल पर पांच अप्रैल तक ऑनलाइन शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। हालांकि अभी तक नप में मैन्युअली शिकायतें नहीं ली जा रहीं, लेकिन नप ने बढ़ती शिकायतों को देखते ही टैक्स ब्रांच के पांच कर्मचारियों को शिकायतों का निवारण करने के लिए ड्यूटी लगा दी है। पांच अप्रैल तक जो शिकायतें आएंगी, कर्मचारी उनकी छंटनी कर मौके पर जाकर निरीक्षण करेंगे। साथ ही ईओ, नप चेयरपर्सन, टैक्स अधीक्षक और दो पार्षद की एक कमेटी गठित की गई है, जोकि शिकायतों की सुनवाई करेगी।
कोट्स
प्रॉपर्टी धारक सर्वे को लेकर पांच अप्रैल तक शिकायतें ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड कर सकते हैं। उसके बाद सुनवाई की जाएगी।
- संदीप सोलंकी, ईओ, नगर परिषद सिरसा।