{"_id":"68447ff4f1d236d9dd010159","slug":"62-colleges-are-managing-the-universitys-admission-system-derailed-schedule-will-be-released-after-20-days-sirsa-news-c-128-1-slko1008-139137-2025-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: 62 कॉलेज संभाल रही विवि की दाखिला व्यवस्था बेपटरी, 20 दिन बाद शेड्यूल जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: 62 कॉलेज संभाल रही विवि की दाखिला व्यवस्था बेपटरी, 20 दिन बाद शेड्यूल जारी
विज्ञापन
सीडीएलयू का मुख्य द्वार।
सिरसा। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय की प्रवेश प्रक्रिया पर सिरसा और फतेहाबाद में छात्रों की नजर रहती है। कॉलेजों में प्रवेश लेने से पहले छात्र विवि में आवेदन करना पसंद करते हैं। वहीं राजस्थान और पंजाब के साथ लगते क्षेत्र से भी छात्र सीडीएलयू में दाखिला लेना चाहते हैं, लेकिन विवि की लंबे समय पटरी से उतरी दाखिला व्यवस्था का आलम यह है कि शैक्षणिक सत्र 2025 -26 के दाखिलों से संबंधित नोटिफिकेशन 9 जून को जारी किया गया है।
हैरानी की बात है कि 62 कॉलेजों की व्यवस्था संभालने वाला विवि प्रबंधन 20 दिनों की देरी से ऑनलाइन एडमिशन प्रक्रिया शुरू कर रहा है। अभी तक किस विषय की कितनी सीटें है और कौन-कौन से कोर्स हैं, इससे संबंधित विवरणिका जारी नहीं हुई है। ऑनलाइन विवरणिका के बिना छात्रों को सीटों का कैसे अनुमान रहेगा।
हालांकि, विवि प्रबंधन के अनुसार विवरणिका के लिए प्रक्रिया चल रही है। जल्द से जल्द ही विवि की वेबसाइट पर इसे जारी कर दिया जाएगा।
विवि प्रबंधन की देरी से शुरू हुई प्रक्रिया का लाभ कॉलेजों को मिल रहा है और बड़े स्तर पर सरकारी कॉलेजों में एडमिशन विद्यार्थी ले रहे है।
पांच वर्षीय दो कोर्सों का किया गया है शुरू
इस संबंध में जानकारी देते हुए विश्वविद्यालय के शैक्षणिक मामलों के अधिष्ठाता प्रोफेसर सुरेश गहलावत ने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2025 -26 से पांच वर्षीय इंटीग्रेटेड बीएससी - एमएससी लाइफ साइंस और पांच वर्षीय इंटीग्रेटेड बीएससी - एमएससी फिजिकल साइंस प्रोग्राम्स प्रारंभ किया गया है। इन दोनों प्रोग्राम्स में साइंस साइड से 12 वीं पास विधार्थी दाखिला ले सकेंगे व 60 -60 सीटों का प्रावधान दोनों प्रोग्राम्स में किया गया है। शैक्षणिक सत्र 2025 -26 से पीजी स्तर पर भी नेशनल एजुकेशन पोलिसी-2020 के अनुरूप पाठ्यक्रम पढ़ाए जाएंगे।
विज्ञापन
एनईपी 2020 को प्रभावी ढंग से किया जा रहा है लागू
प्रोफेसर गहलावत ने कहा कि चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय ने स्नातक सत्र पर नेशनल एजूकेशन पोलिसी-2020 को प्रभावी ढंग से लागू करने में भी प्रदेश में अग्रणी भूमिका निभाई और प्रदेश के अन्य विश्वविद्यालयों के लिए अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है। उन्होंने कहा कि एनईपी आधारित अनेक प्रोग्राम विश्वविद्यालय के यूनिवर्सिटी स्कूल फॉर ग्रेजुएट स्टडीज में चलाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.cdlu.ac.in पर दाखिले संबंधी संपूर्ण जानकारी उपलब्ध हैं।