{"_id":"5bcb827dbdec2269807df995","slug":"61540063869-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजराती संस्कृति में बॉलीवुड तड़के पर झूमे सिरसावासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुजराती संस्कृति में बॉलीवुड तड़के पर झूमे सिरसावासी
Updated Sun, 21 Oct 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सिरसा। हिसार रोड स्थित ओएचएम के प्रांगण में डांडिया नाइट्स का आयोजन किया। पारंपरिक पोशाक पहने हुए समारोह में जोश खरोश के साथ लोगों ने भाग लिया। सभी उम्र के लोगों ने मिलकर उत्साहपूर्वक डांडिया नृत्य का लुत्फ उठाया और बॉलीवुड तथा पारंपरिक गानों पर जमकर डांस किया। आयोजनकर्ता मोनू पहवाल व मनीष लाड़वाल ने बताया कि समाजसेवी ताराचंद ढल्ला व पंकज खेमका की अध्यक्षता में दो दिन हुए इस कार्यक्रम के पहले दिन इनेलो जिलाध्यक्ष पदम जैन प्रदीप मेहता एडवोकेट के साथ मुख्यातिथि के रूप में पहुंचे। मां दुर्गा की पूजा अर्चना के साथ कार्यक्रम की शुरूआत हुई। लाइव डीजे व मनोरम गतिविधियों में लोगों ने जमकर धमाल किया। समापन समारोह में होशियारी लाल शर्मा व बलजीत सिंह एडवोकेट बतौर मुख्यातिथि पहुंचे। प्रथम दिन समर कैंप फिल्म की स्टार कास्ट भी पहुंची और बॉलीवुड तड़के में शामिल हुई। दूसरे दिन पंजाबी गायक रिदम पहुंचे और आनंदित किया। दो दिनों में कई प्रतिस्पर्धाएं भी करवाई गई। जिसमें लोगों ने खूब धमाल किया। समाजसेविका सर्वजीत गगनेजा, गुरमीत सचदेवा, दलबीर ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई।