फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   जिला सिरसा में पहली बार तैयार हुआ ऐसा स्कूल, बच्चों के दाखिले बढ़े

जिला सिरसा में पहली बार तैयार हुआ ऐसा स्कूल, बच्चों के दाखिले बढ़े

Tue, 15 May 2018 10:32 PM IST
Updated Tue, 15 May 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
जिला सिरसा में पहली बार तैयार हुआ ऐसा स्कूल, बच्चों के दाखिले बढ़े
खैरेकां में बनी शिक्षा एक्सप्रेस, उद्घाटन 18 मई को
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सिरसा।
शहरी क्षेत्रों में बड़े स्तर पर स्थापित प्ले स्कूल की भांति अब गांव खैरेकां के राजकीय कन्या प्राथमिक पाठशाला में खैरेका शिक्षा एक्सप्रेस बनाई गई है। जिला में पहली बार तैयार हुई इस शिक्षा एक्सप्रेस में बच्चों के लिए स्मार्ट कक्षा कक्ष, एलईडी सहित तमाम सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। इस शिक्षा एक्सप्रेस का उद्घाटन आगामी 18 मई को किया जाएगा। युवा क्लब लक्ष्य 2020 खैरेकां के पूर्व प्रधान लवप्रीत खैरेकां ने बताया कि नेहरू युवा केंद्र सिरसा के तत्वावधान में युवा क्लब लक्ष्य 2020 खैरेकां की ओर से करीब 60 हजार रुपये की लागत से बनाई गई इस शिक्षा एक्सप्रेस समस्त ग्रामवासी व स्कूल स्टाफ सदस्यों का पूरा सहयोग रहा है। उन्होंने बताया कि ऑल युवा क्लब एसोसिएशन की मुहिम के अंतर्गत प्ले वे पैट्ररन के तहत इस शिक्षा एक्सप्रेस को बनाया गया है और इसका उद्घाटन 18 मई को होगा। इस एक्सप्रेस को लेकर बच्चों सहित ग्रामवासियों में भी उत्साह है और पिछले वर्ष से ज्यादा इस बार दाखिले हुए हैं। इस शिक्षा एक्सप्रेस में नरेंद्र यादव, सर्वजीत गगनेजा, शालू रानी, भारती रोहिल्ला, राजबाला, पिंकी रानी, निशा रानी, किरण, बलविंद्र कौर, संतोष रानी, सुभाष सुशील बिश्रोई, मास्टर संदीप सैनी, स्कूल स्टाफ, लवप्रीत खैरेकां, विनोद कंबोज, रमेश शर्मा, सुभाष भाटिया, बलविंद्र कंबोज, नवजोत रंधावा, अनिल ढिढारिया, संदीप गोदारा, संदीप नढ़ा, सुनील धेतरवाल, सुरेंद्र धारीवाल, सन्नी बुद्धिराजा, अशोक ढोट, संदीप बलजोत, राजेश बलजोत, कुलदीप भाटी, जगसीर चोरमार, विशाल पंजुआना, संदीप इंसा, कालू चौहान, दीपक बुद्धिराजा, बलदेव रंधावा, हरदीप भाटिया, अनिल धेतरवाल, सतपाल बैनीवाल का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed