{"_id":"5ae61f624f1c1b84098b753d","slug":"61525030754-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"8 माह से 2 विभागों के बीच पिस रहे लोग, एक-दूसरे पर थोपी जा रही जिम्मेवारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
8 माह से 2 विभागों के बीच पिस रहे लोग, एक-दूसरे पर थोपी जा रही जिम्मेवारी
Updated Mon, 30 Apr 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
ओढां।
पन्नीवाला मोटा से रामनगर के लिए निर्माणाधीन सड़क पर लोग पिछले करीब 8 माह से 2 विभागों की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे हैं। लोगों ने रोष व्यक्त करते हुए समस्या के समाधान कराने की मांग की है।
किसान जोतराम, सुरेन्द्र, प्रहलाद, रामजी लाल, चंदू राम, रामकुमार, महेन्द्र व रामस्वरूप ने बताया कि सीएम की घोषणा के तहत पन्नीवाला मोटा से रामनगर के लिए मार्के टिंग बोर्ड की ओर से करीब 6 किलोमीटर सड़क का निर्माण करवाया जा रहा है। विभाग ने सड़क का निर्माण करवाते समय नुहियांवाली प्रथम एपी फीडर की लाईन के खंभों को सड़क से हटाने की बजाय उन्हें सड़क के बीच में ही ले लिया। उन्होंने कहा कि इस रास्ते से लोग अपने वाहन कैसे निकालेंगे। किसानों ने विद्युत विभाग के प्रति रोष व्यक्त करते हुए कहा कि ये कार्य कु छ कालांवाली व कुछ पंजुआना बिजली घर के अंतर्गत आता है। लोगों ने कहा कि इस बारे विभाग को अवगत करवाया जा चुका है। लेकिन विभाग के अधिकारी पिछले करीब 8 माह से जान-बूझकर अनजान बने हुए हैं।
वाहन बचाने के प्रयास में हो सकती है दुर्घटना
उन्होंने बताया कि निमार्णाधीन सड़क खेतों से करीब 4 फुट ऊंची है। अगर भारी वाहन गुजारने की कोशिश की जाती है तो दुर्घटना का कारण बन सकता है। इस पूरे विवरण में विद्युत विभाग व मार्केटिंग बोर्ड लोगों की समस्या का निवारण करने की बजाय एक-दूसरे पर जिम्मेवारी थोपकर इतिश्री करते नजर आ रहे हैं। लेकिन 8 माह का समय बीतने के बाद भी दोनों विभाग तीन पोल नहीं हटा पाए। नियमानुसार मार्केटिंग बोर्ड को एस्टीमेट के मुताबिक विद्युत विभाग को राशि का भुगतान करना है। इसकेे लिए मार्केटिंग बोर्ड के एसडीओ ने विगत वर्ष की 30 अगस्त को डीएचबीवीएन के एग्जिटिव इंजिनियर सिरसा को पत्र भेजा था। इसके बाद कोई कार्रवाई न किए जाने के चलते 7 सितंबर को एचएसएम के एक्सीयन ने विद्युत विभाग के एसडीई पंजुआना व कालांवाली को पुन: पत्र भेजकर एस्टीमेट तैयार करने को कहा था।
विज्ञापन
हमने करवा रखा है अवगत ्र्र
ये कार्य विद्युत निगम का है। मैं इस बारे एसडीई पंजुआना से मिला था क्योंकि उनके दो खंभे सड़क के बीच में आते हैं। उन्होंने शायद एस्टीमेट हमारे एसडीओ ऑफिस में भेज दिया होगा। एस्टीमेट का एक बिल करीब 11 हजार रूपये का है। ये बिल कालांवाली का है या पंजुआना का ये मैं कार्य दिवस के दौरान ही बता पाऊंगा। हां अभी तक विद्युत विभाग के नाम चेक नहीं कटा है।
-दलजीत सिंह, जेई (मार्केटिंग बोर्ड सिरसा)
राशि जमा नहीं हुई
कुछ दिन पहले मार्केटिंग बोर्ड के जेई हमारे पास आए थे। हमने उन्हें नियमानुसार एस्टीमेट की कॉपी मुहैया करवा दी थी। लेकिन अभी तक कोई राशि जमा नहीं करवाई। मैं कार्यालय में जाकर ही बता पाऊंगा कि इस विषय क्या कार्रवाई चल रही है।
-भागीरथ, एसडीई (विद्युत निगम पंजुआना)
फोटो नंबर 24: पन्नीवाला मोटा में सड़क के बीच लगे पोल का दृश्य