Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   61 medical stores sealed, licenses of 66 canceled due to irregularities in last three years

Sirsa News: तीन वर्ष में अनियमितताओं के चलते 61 मेडिकल स्टोर सील, 66 के लाइसेंस रद्द

Sat, 14 Sep 2024 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 14 Sep 2024 12:32 AM IST
विज्ञापन
61 medical stores sealed, licenses of 66 canceled due to irregularities in last three years
सिरसा। मेडिकल नशे को लेकर सिरसा पुलिस की ओर से निरंतर कार्रवाई की जा रही है। मेडिकल स्टोर संचालकों के लाइसेंस रद्द करने के साथ मेडिकल स्टोर सील करने की कार्रवाई भी जिले में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण के अनुसार पुलिस ने बीते तीन वर्ष की अवधि के विभिन्न मेडिकल स्टोरों पर नशीली दवाइयां मिलने तथा अन्य अनियमितताएं पाए जाने पर कड़ा संज्ञान लेते हुए स्थानीय प्रशासन के सहयोग से वर्ष 2022, 23 और वर्ष 2024 में अब तक 61 मेडिकल स्टोर को सील करवाया है। इसके अतिरिक्त 66 मेडिकल स्टोर के लाइसेंस रद्द करवाए गए हैं।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि यदि कोई मेडिकल स्टोर संचालक किसी अन्य के रजिस्ट्रेशन पर मेडिकल स्टोर चला रहे है, तो उनका पंजीकरण रद्द करवाया जाए। सभी थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों के गांवों में भ्रमण कर मेडिकल स्टोर की जांच करवा कर उनका पता लगाएंगे कि मेडिकल स्टोर रजिस्ट्रेशन किसके नाम से चल रहा है। उसमें किसी प्रकार की अनियमितताएं पाई जाती हैं तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करें।

चौसाना के गांव जिजौला में   जर्जर आंगनवाड़ी भवन के पास खेलते बच्चे

चौसाना के गांव जिजौला में जर्जर आंगनवाड़ी भवन के पास खेलते बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed