फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   61 complaints were received in the solution camps

Sirsa News: समाधान शिविरों में आईं 61 शिकायतें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jun 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
61 complaints were received in the solution camps
उपायुक्त शांतनु शर्मा सुनते हुए ​शिकायतें।
सिरसा। स्थानीय लघु सचिवालय के सभागार में आयोजित समाधान शिविर में उपायुक्त शांतनु शर्मा ने आमजन की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए। जिले में आयोजित समाधान शिविरों में कुल 61 शिकायतें आईं।
विज्ञापन




उपायुक्त शांतनु शर्मा ने कहा कि सभी विभाग आमजन की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के साथ तय समय में पूरा करें, ताकि आमजन को ज्यादा से ज्यादा लाभ मिले। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का समयबद्घता के साथ स्थायी समाधान हो, यही जिला प्रशासन की प्राथ्मिकता है, ताकि लोगों को ज्यादा से ज्यादा प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ मिले।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि समाधान शिविर व सीएम विंडों पर आने वाले शिकायतों के शीघ्र निपटान में तत्परता के साथ कार्य करें और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें। समाधान शिविर आमजन की समस्याओं के समाधान का सशक्त माध्यम बन रहे हैं। प्राथमिकता के आधार पर समाधान शिविर में आने वाली शिकायतों का निपटारा किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपमंडल स्तर पर भी समाधान शिविर आयोजित कर लोगों की समस्याएं हल की जा रही है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक सोमवार व वीरवार को सुबह 10 से 12 बजे तक जिला प्रशासन द्वारा आमजन की शिकायतों के निदान के लिए जिला व उपमंडल स्तर पर समाधान शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed