फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   60,000 lives blossomed under the shadow of Ayushmann.

Sirsa News: आयुष्मान की छांव में खिल उठीं 60 हजार जिंदगियां

Thu, 25 Jun 2026 10:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 25 Jun 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
60,000 lives blossomed under the shadow of Ayushmann.
सिरसा। गंभीर बीमारियों के चक्रव्यूह में फंसे बेबस परिवारों के लिए केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत योजना संजीवनी बनकर उभरी है। केंद्र सरकार की ओर से वर्ष 2018 में शुरू की गई योजना के तहत जिले के 60 हजार कार्ड धारक इसका लाभ उठाकर उपचार करवा चुके हैं। इस योजना की छत्रछाया में लाभार्थियाें न केवल महंगे इलाज़ के आर्थिक बोझ से मुक्ति पाई है बल्कि अपनी उजड़ती सेहत को दोबारा संवारा है।
विज्ञापन


योजना के तहत पात्र परिवारों को प्रति वर्ष पांच लाख रुपये तक की सहायता सरकारी एवं पैनल में शामिल निजी अस्पतालों में निशुल्क उपलब्ध करवाई जाती है। प्रदेश में परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) में सत्यापित इनकम के आधार पर, हरियाणा निवासी जिनकी पारिवारिक आय एक लाख 80 हजार रुपये हैं उन्हें आयुष्मान भारत योजना के तहत निशुल्क पांच लाख तक उपचार प्रदान किया जाता है।
विज्ञापन

इसके अलावा हरियाणा सरकार द्वारा साल 2022 में इस योजना का विस्तार करते हुए नाममात्र शुल्क के साथ चिरायु हरियाणा योजना लागू की है। इस योजना के तहत जिन परिवारों की सत्यापित आय एक लाख 80 हजार से तीन लाख के बीच हैं वह 1500 रुपये सालाना जमा करवाकर पांच लाख रुपये तक का सरकारी और पैनल में शामिल अस्पतालों में निशुल्क उपचार करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
ऐसे बनवाएं आयुष्मान कार्ड
पात्र परिवार जिनकी आय एक लाख 80 हजार रुपये से कम हैं वह पीपीपी के माध्यम से ऑनलाइन ही सीएससी या स्वयं अपना कार्ड बनवा सकते हैं। पात्र परिवार के प्रत्येक सदस्य का अलग-अलग कार्ड बनेंगे। जिलास्तर पर नागरिक अस्पताल में आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग की ओर से समय-समय पर शिविर लगाकर आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं। योजना की शर्तों के अनुसार सरकारी अथवा पैनल में शामिल अस्पतालों में ही इस योजना का लाभ मिलेगा। आप आयुष्मान कार्ड के लिए पात्र हैं या नहीं इसके लिए टोल फ्री नंबर 14555 पर कॉल की जा सकती है। अन्य प्रकार की समस्या या शिकायत भी इस टोल फ्री नंबर के माध्यम से कर सकते हैं।



:::::::::::
जिला सिरसा में फिलहाल 93 सूचीबद्ध अस्पताल अथवा केंद्र योजना का लाभ दे रहे हैं जिसमें से 35 सरकारी अस्पताल या स्वास्थ्य केंद्र तथा 58 निजी अस्पताल है। जिले में अब तक 60 हजार नागरिक आयुष्मान भारत योजना का लाभ उठा चुके हैंं। -डॉ. संदीप सिंह, नोडल अधिकारी, आयुष्मान भारत योजना, नागरिक अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed