{"_id":"68277ac92c04f1ac860e2af8","slug":"600-students-participated-in-the-job-fair-235-passed-the-exam-sirsa-news-c-128-1-svns1027-137935-2025-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: रोजगार मेले में 600 विद्यार्थियों ने लिया भाग, 235 परीक्षा में हुए पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: रोजगार मेले में 600 विद्यार्थियों ने लिया भाग, 235 परीक्षा में हुए पास
विज्ञापन
समेंट ड्राइव में भाग लेने के लिए पहुंचे विद्यार्थी।
सिरसा। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड की ओर से दो दिवसीय शिक्षुता एवं प्लेसमेंट के लिए रोजगार मेला लगाया गया। इसमें फीटर, वेल्डर, पेंटर, इलेक्ट्रिशियन, टरनर, मेकेनिस्ट, एमएमवी, मेक, डीजल, मेक, ट्रेक्टर, मैकेनिक ऑटो बॉडी पेंटिंग, ऑटो बॉडी रिपेयर, टूल एंड डाई मेकर व्यवसायों के लगभग 600 छात्र व छात्राओं ने भाग लिया।
उनमें से 350 बच्चों ने शिक्षुता के लिए लिखित परीक्षा दी, जिसमें से 235 छात्रों ने लिखित परीक्षा पास की। प्लेसमेंट के लिए 221 छात्रों ने लिखित परीक्षा में भाग लिया। इसमें से 107 छात्रों ने परीक्षा पास की। इस दौरान छात्र व छात्राओं को शिक्षुता के लिए स्टाइपेंड के तौर पर 19,000 प्रति माह व प्लेसमेंट (एफटी) के लिए 28,000 प्रति माह दिए जाएंगे।
प्रधानाचार्य राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि छात्रों को अधिक से अधिक रोजगार दिलाने के लिए भविष्य में भी इस तरह के कैंपस इंटरव्यू करवाए जाएंगे। मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के साथ राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सिरसा का पिछले तीन वर्षों से प्रशिक्षण व रोजगार के लिए एमओयू किया हुआ है।
विज्ञापन
इस दौरान प्रधानाचार्य राकेश शर्मा, प्लेसमेंट अफसर श्याम सिंह, अनिल बैनीवाल, हरीश कुमार, गुरदयाल, मनदीप कौर, सुनील हुड्डा, हरफूल चंद, अश्वनी कुमार, युधिष्ठिर, तरुण, संजीव, जुगल किशोर, दयाराम, बहादुर सिंह, वीरेंद्र सिंह, मांगेराम, सुनील बैनीवाल आदि मौजूद रहे।