फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   60 youth went for yuva mahotsaw

Sirsa News: युवा महोत्सव के लिए 60 सदस्यीय दल रवाना

Tue, 03 Feb 2026 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 03 Feb 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
60 youth went for yuva mahotsaw
सिरसा।चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के दल को रवाना करते हुए युवा कल्याण निदेशक डॉ मंजू नेहरा । वि
39वें इंटर यूनिवर्सिटी उत्तर मध्य क्षेत्र का महोत्सव 3 से 7 फरवरी तक चलेगा
विज्ञापन

फोटो- 10
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय का 60 सदस्यीय दल 39वें इंटर यूनिवर्सिटी उत्तर मध्य क्षेत्र युवा महोत्सव में भाग लेने के लिए सोमवार को रवाना हो गया है। यह युवा महोत्सव 3 से 7 फरवरी 2026 तक महर्षि मार्कण्डेश्वर विश्वविद्यालय, मुलाना (अंबाला) में आयोजित किया जा रहा है।
युवा कल्याण निदेशक डॉ. मंजू नेहरा ने बताया कि विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रोफेसर विजय कुमार के दिशा-निर्देशन में गठित इस दल में विभिन्न विधाओं के छात्र-छात्राओं के साथ संगीतकार एवं टीम प्रबंधक शामिल हैं। महोत्सव के दौरान संगीत, नृत्य, नाट्य, ललित कला तथा साहित्यिक विधाओं से जुड़ीं अनेक प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। इनमें प्रतिभागी अपनी रचनात्मक क्षमता का प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय प्रशासन ने दल की तैयारियों पर संतोष व्यक्त करते हुए इसे विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास तथा विश्वविद्यालय की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। उल्लेखनीय है कि यह युवा महोत्सव भारतीय विश्वविद्यालय संघ (एआईयू) के तत्वावधान में आयोजित हो रहा है। इसमें उत्तर एवं मध्य भारत के कई प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों की टीमें भाग ले रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed