फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   6 thousand rupees was robbed by the pistol on the force of pistol

पिस्तौल के बल पर पंप के कारिंदे से 6 हजार रुपये लूटे

Tue, 16 Feb 2021 11:20 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
6 thousand rupees was robbed by the pistol on the force of pistol
चौटाला रोड पर गांव शेरगढ़ के समीप स्थित एस्सार पेट्रोल पंप से सोमवार रात गाड़ी सवार चार युवक पिस्तौल के बल पर कारिंदे से नकदी लूट कर फरार हो गए। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और नाकाबंदी कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन

जांच अधिकारी थाना शहर के एसआई सुरेश कुमार ने बताया कि पुलिस को दिए बयान में पंप के कारिंदेे रवि कुमार व सुखपाल सिंह के मुताबिक सोमवार रात करीब 12 बजे उनके पंप पर एक स्कोडा गाड़ी आकर रुकी और उन्होंने गाड़ी में तेल डालने के लिए उन्हें बुलाया, जब वह गाड़ी के समीप पहुंचे तो गाड़ी में सवार चार युवक बाहर निकले, जिनके हाथों में पिस्तौल थी। उन्होंने उनकी जेब में रखी नकदी छीन ली और गाड़ी में बैठकर डबवाली शहर की तरफ फरार हो गए। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पंप मालिक व पुलिस को दी। घटना की सूचना पर पुलिस ने नाकेबंदी कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। जांच अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि सेल्समैन के बयानों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed