{"_id":"6aad94621bd0f187f504ac0a","slug":"596-lakh-cyber-fraud-sirsa-news-c-128-1-sir1004-165231-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: टेलीग्राम पर टास्क से डबवाली के युवक से `5.96 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: टेलीग्राम पर टास्क से डबवाली के युवक से `5.96 लाख ठगे
Sat, 19 Sep 2026 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sat, 19 Sep 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
डबवाली। साइबर ठगों ने टेलीग्राम पर छोटे टास्क का लालच देकर डबवाली निवासी परम से 5.96 लाख रुपये ठग लिए। करीब दो साल की जांच के बाद आर्थिक अपराध शाखा डबवाली ने आरोपी दीन दयाल को गिरफ्तार किया है। उसे मध्यप्रदेश के भोपाल से तकनीकी और वैज्ञानिक तरीकों से सुराग जुटाकर पकड़ा गया।
पुलिस प्रवक्ता आनंद के अनुसार, परम को पूजा शर्मा नामक आईडी से टेलीग्राम पर संपर्क किया गया था। उसे वीडियो लिंक लाइक करने और स्क्रीनशॉट भेजने के टास्क दिए गए। इन शुरुआती टास्क के बाद उसे फाइनांस डेपर नामक दूसरी टेलीग्राम आईडी से जोड़ा गया।
यहां उसे निवेश पर अधिक मुनाफे का लालच दिया गया। परम ने 1 नवंबर 2024 से 6 नवंबर 2024 के बीच कई लेनदेन किए। उसने कुल 5.96 लाख रुपये अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर कर दिए।
विज्ञापन
मुनाफा न मिलने और रकम वापस न होने पर उसे ठगी का एहसास हुआ। उसकी शिकायत पर 22 नवंबर 2024 को थाना शहर डबवाली में मामला दर्ज किया गया।