{"_id":"5c2d22a2bdec2256d14f4634","slug":"51546461858-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्यूटी से गैर हाजिर चल रहे कर्मचारियों के खिलाफ जीएम ने शुरू की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्यूटी से गैर हाजिर चल रहे कर्मचारियों के खिलाफ जीएम ने शुरू की कार्रवाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ड्यूटी से आठ माह से गैर हाजिर मिस्त्री के खिलाफ शॉर्ट टर्म नोटिस जारी
सरसा। लंबे समय से गैर हाजिर चल रहे रोडवेज कर्मचारियों के खिलाफ सिरसा डिपो प्रशासन ने एक्शन लेना शुरू कर दिया है। जीएम केआर कौशल ने बुधवार दोपहर डीआई को लंबे समय से गैर हाजिर चल रहे कर्मचारियों की रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए। इस दौरान जीएम समक्ष आठ महीने से गैर हाजिर चल रहे मिस्त्री राय साहब की रिपोर्ट आई। जीएम ने डीआई से कहा कि इस मिस्त्री का नाम राय साहब है और ये सचमुच मेें खुद को साहब समझ रहा है, यही कारण यह कि ये आठ महीने से ड्यूटी पर नहीं आ रहा। इसके बाद जीएम केआर कौशल ने उक्त मिस्त्री को शॉर्ट टर्म नोटिस जारी कर दिया। नोटिस में कहा गया है कि ड्यूटी से गैर हाजिर रहने पर क्यों न सख्त विभागीय कार्रवाई की जाए। इसके अलावा जीएम केआर कौशल ने 60 रुपये के गबन मामले में आरोपी परिचालक के इंक्रीमेंट बंद करने के निर्देश जारी किए है। बुधवार को इस मामले की जांच रिपोर्ट जीएम समक्ष पेश की गई। रिपोर्ट में आरोपी परिचालक महावीर को दोषी पाया गया है। इसके अलावा रिपोर्ट में बताया गया है कि आरोपी परिचालक ने जांच में बिल्कुल सहयोग नहीं किया और डीआई ने जब उससे जांच रिपोर्ट पर साइन करने को कहा तो उसने साफ इंकार कर दिया। साथ ही आरोपी परिचालक ने डीआई से अभद्र व्यवहार भी किया। जीएम केआर कौशल ने जांच रिपोर्ट के आधार पर आरोपी परिचालक महावीर के इंक्रीमेंट बंद कर दिए। परिचालक महावीर पर 26 अप्रैल 2018 को 60 रुपये गबन का आरोप लगा था। जांच रिपोर्ट में उसे गबन का दोषी पाया गया है।
यह है सजा का प्रावधान
--------------------
रोडवेज विभाग गबन मामले में दोषी कंडक्टरों पर विभागीय नियम 7 व 8 के तहत कार्रवाई करता है। नियम 7 में मेजर सजा का प्रावधान है। इसके तहत कर्मचारी का इंक्रीमेंट रोके जाने का प्रावधान है। इसके साथ ही कर्मचारी का बैक टाइम स्केल अन्य सेवाएं समाप्त की जा सकती हैं। नियम 8 में रिकवरी करना और इंक्रीमेंट बंद करना शामिल है।
कोट्स
-------------------
लंबे समय तक ड्यूटी से गैर हाजिर चल रहे कर्मियों के खिलाफ एक्शन लेना शुरू कर दिया है। ऐसे कर्मचारियों की रिपोर्ट डीआई से मांगी गई है। उक्त कर्मचारियों को नोटिस देकर किए जाएंगे। अगर गैर हाजिर रहने का कोई ठोस कारण सामने नहीं आया तो कर्मियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। गबन के एक मामले में एक परिचालक के इंक्रीमेंट बंद करने के आदेश दिए गए है। डिपो कर्मचारी ईमानदारी से ड्यूटी करेें, नहीं तो विभाग उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन
केआर कौशल, जीएम सिरसा