{"_id":"5bdf2fc4bdec22696a3ae1ac","slug":"51541353412-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेट पेज के लिए इनेलो कार्यकर्ता सम्मेलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टेट पेज के लिए इनेलो कार्यकर्ता सम्मेलन
Updated Sun, 04 Nov 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जो लोग निष्कासन का पत्र नहीं मिला... कह रहे हैं वे या तो खुद बेवकूफ बन रहे हैं या आपको बना रहे हैं
नेता प्रतिपक्ष अभय सिंह चौटाला ने एक निजी पैलेस में कार्यकर्ताओं को संगठन मजबूत करने का आह्वान किया
अमर उजाला ब्यूरो
सिरसा। नेता प्रतिपक्ष अभय सिंह चौटाला ने रविवार को एक निजी पैलेस में कार्यकर्ताओं को संगठन मजबूत करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि जींद उप चुनाव न होने की वजह ये लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ होने के पूरे आसार हैं। इसलिए कार्यकर्ता तैयार रहें। अभय सिंह ने कहा कि 15 नवंबर के बाद नए आंदोलन की घोषणा की जाएगी। मीडिया के इस सवाल पर कि दुष्यंत चौटाला का कहना है कि उन्हें अभी पार्टी से निष्कासन का नोटिफिकेशन नहीं मिला, इस पर अभय सिंह चौटला ने कहा कि या तो वे खुद बेवकूफ बन रहे हैं या फिर ऐसी बात कह कर मीडिया को बेवकूफ बना रहे हैं।
सीएम पर पलटवार, बीजेपी के विधायक मेरे संपर्क में...
उन्होंने सीएम मनोहर लाल द्वारा तीन इनेलो विधायकों के भाजपा में शामिल होने के बयान पर कहा कि सीएम अपने विधायकों का ख्याल रखें। कहीं चुनाव से पहले बीजेपी में भगदड़ न मच जाए। बीजेपी के विधायक उनके संपर्क में, वे शर्त सहित आना चाहते हैं, लेकिन हम चाहते हैं वे बिना शर्त पार्टी में शामिल हो। उन्होंने कहा कि इनसो में कुछ भाजपा और कांग्रेस के पेड कार्यकर्ता घुस आए थे, जो कि पार्टी का माहौल खराब करना चाहते थे। इसलिए इनेसो को भंग कर दिया गया। उन्होंने कहा कि इनेलो का कोई कार्यकर्ता इस्तीफा नहीं दे रहा। जिनके पास पद ही नहीं तो इस्तीफा किस बात का। इस्तीफे केवल सोशल मीडिया की अफवाह है। पार्टी पर कोई असर नहीं है। संगठन को पुनर्गठन किया गया है।