फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   डीजल और पेट्रोल के दामों में वृद्धि के विरोध में कांग्रेस ने खोला मोर्चा

डीजल और पेट्रोल के दामों में वृद्धि के विरोध में कांग्रेस ने खोला मोर्चा

Thu, 25 Jan 2018 01:01 AM IST
Updated Thu, 25 Jan 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
डीजल और पेट्रोल के दामों में वृद्धि के विरोध में कांग्रेस ने खोला मोर्चा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सिरसा।
कांग्रेस की ओर से बुधवार का कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता होशियारी लाल शर्मा के नेतृत्व में आए दिन बढ़ रहे डीजल और पेट्रोल के दामों को लेकर शहर में प्रदर्शन किया तथा राज्यपाल के नाम ज्ञापन सीटीएम को सौंपा। प्रदर्शनकारी ऊंट रेहड़ों में सवार होकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए लघुसचिवालय पहुंचे थे।
कांग्रेस कार्यकर्ता बुधवार सुबह कांग्रेस भवन में एकत्रित हुए और वहां से ऊंट-रेहड़ों पर सवार होकर काठमंडी, भादरा बाजार, भगत सिंह चौक, रोड़ी बाजार, सुभाष चौक, सदर बाजार, लालबत्ती चौक, अंबेडकर चौक, ओवरब्रिज और बरनाला रोड होते हुए लघुसचिवालय पहुंचे। प्रदर्शन दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी नारे लगाते हुए हर रोज बढ़ रहे डीजल और पेट्रोल के दामों में कमी करने की मांग की। लघु सचिवालय पहुंचकर उपायुक्त कार्यालय के समक्ष उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए होशियारी लाल ने कहा कि डीजल और पेट्रोल के मूल्यों में बढ़ोतरी होने से आम आदमी को भारी दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं, क्योंकि तेज के दामों के बढ़ने से माल ढुलाई करने वाले वाहनों के किराए बढ़ गए हैं और उनका भार भी उपभोक्ताओं पर पड़ने से महंगाई दिनोंदिन आसमान को छू रही है। ऐसे हालातों में आम आदमी द्वारा अपने परिवार का पालन पोषण करना परेशानियों का सबब बना हुआ है। किसानों की बात करते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि आर्थिक मंदी से जूझ रहे किसानों पर डीजल के मूल्यों में बढ़ोतरी से दोहरी मार पड़ रही है और आज कृषि का काम किसानों के लिए घाटे का सौदा बनता जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कमजोर माली हालत के चलते किसान पहले ही दिक्कतों में है और ऊपर से तेल के बढ़ते मूल्यों ने किसानों का जीना दुश्वार कर दिया है। राज्यपाल के नाम सौंपे ज्ञापन में शर्मा ने मांग की कि तेल की बढ़ती हुई कीमतों में कमी की जाए और डीजल-पेट्रोल को भी जीएसटी के दायरे में लाया जाए, जिससे जहां डीजल पेट्रोल की कीमतें कम होंगी, वहीं महंगाई पर भी रोक लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लघु सचिवालय में सीटीएम को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर इस मौके पर राजकुमार वर्मा, भूपेश मेहता, हरीश सोनी, प्रदीप सैनी, पूर्णचंद गिरधर, संगीत कुमार, संजय चांवरिया, कैलाश कानूनगो, यूसुफ खान, मनमोहन मिढ़ा, सुभाष खत्री, बृजलाल घोड़ेला, बंसीलाल नाहर, प्रभू नेजाडेला, राजू सैनी, प्रकाश बेगू, जगदीश भाटिया, राजू तेजा सिंह, नेबराज, सज्जन कुमार मोचीवाला, कमल कांटीवाल, धर्मवीर बिशभनोई, तरुण भाटी, अशोक प्रधान दड़बी, प्यारे लाल कम्बोज, राजेंद्र जोधकां, अशोक बब्बर, नामदेव तनेजा, बनवारी लाल जोरसिया, कृष्ण लाल सैनी, बृजलाल सैनी, मोमन सैनी, बाबूलाल वर्मा, पम्मी वाल्मीकि, महेंद्र भुड्डी, फुल्ला राम योगी, सुनील भाटिया, अहमद खान, मांगेराम सैनी, विजय अरोड़ा, सोहन लाल अरोड़ा, शिव कुमार सोनी, राजू नंबरदार, पींका शर्मा, अनिल वाल्मीकि सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed