{"_id":"594aca744f1c1b72618b4797","slug":"51498073716-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज आंधी और बरसात के बीच चोरों ने लगाई दो घरों में सेंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज आंधी और बरसात के बीच चोरों ने लगाई दो घरों में सेंध
Updated Thu, 22 Jun 2017 03:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
सिरसा।
नगर में मंगलवार रात को आई तेज आंधी और बरसात का चोरों ने भरपूर लाभ उठाया। भारी बरसात के कारण पुलिस गश्त मुश्किल हो गई जिसके चलते चोरों ने पुलिस चौकी से 150 मीटर दूर स्थित दो मकानों में सेंध लगाकर लाखों के जेवरात, नगदी व सामान चुरा लिया। घटना के समय दोनों घरों के लोग मां वैष्णों देवी दर्शन करके लिए कटरा गए हुए थे। बुधवार सुबह लोगों ने चोरी की सूचना दोनाें परिवारों के रिश्तेदारों को दी। इसके बाद बस अड्डा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार बस अड्डा पुलिस चौकी की पिछली गली में पवन मेहता व नरपिंद्र सिंह का साथ-साथ मकान है। दोनों के परिवार वाले चार दिन पहले मां वैष्णों देवी के दर्शन करने के लिए सिरसा से कटरा रवाना हो गए। मंगलवार रात तेज आंधी और बरसात के बीच चोर दोनों के घरों में घुस गए। चोरों ने मकानों के ताले तोड़े और अंदर घुसकर सेंध लगा दी। बुधवार सुबह गली वासियों ने घर के गेट खुले और ताले टूटे देखे तो उन्होंने पवन मेहता के भाई विजय को घटना की सूचना दी। इसके बाद सूचना मिलने पर बस अड्डा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। विजय मेहता का कहना है कि जब तक परिवार के लोग वैष्णों देवी से वापस नहीं लौटते तब तक क्या-क्या सामान चोरी हुआ है इसका आकलन करना मुश्किल है। वैसे उन्हें जहां तक पता है कि चोर अलमारी से सोने के जेवरात, नगदी , मोबाइल व सामान चुराकर ले गए हैं। नरपिंद्र के घर से भी चोर जेवरात, नगदी व सामान चुराकर ले गए हैं। फोन पर दोनों परिवार वालों को चोरी की सूचना दे दी गई है।
बस अड्डा चौकी इंचार्ज बलवान सिंह का कहना है कि चोरी की सूचना मिलने पर वे मौके पर पहुंचे। दोनों परिवारों के वापस लौटने पर चोरी हुए सामान व नगदी की असल जानकारी मिल पाएगी। फिलहाल विजय मेहता की शिकायत पर चोरी का केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस चौकी से 150 मीटर की दूरी पर चोरों ने लगाई दो घरों में सेंध
तेज आंधी और बरसात के बीच दिया वारदात को अंजाम,
मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए कटरा गए हुए हैं दोनों परिवार, लाखों के जेवरात, नगदी और सामान चुराया
---------------------------------------
फोटो:21एसआईआरपी22:सिरसा में बस अड्डा पुलिस चौकी की पिछली गली में सोमवार रात हुई चोरी के बाद मौके से सबूत कीतलाश करते हुए पुलिसकर्मी।
फोटो:21एसआईआरपी23:सिरसा में बस अड्डा पुलिस चौकी की पिछली गली में सोमवार रात हुई चोरी के बाद मौके से बिखरा हुआ सामान दिखाती महिला।
फोटो:21एसआईआरपी24:25: सिरसा में बस अड्डा पुलिस चौकी की पिछली गली में सोमवार रात हुई चोरी के बाद मौके से बिखरा सामान।