फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   5000 rupees bounty arrested after 16 years in murder case

Sirsa News: हत्या के मामले में 16 साल बाद 5000 रुपये का इनामी गिरफ्तार

Sat, 28 Jun 2025 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 28 Jun 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
5000 rupees bounty arrested after 16 years in murder case
पुलिस की गिरफ्त में हत्यारोपी रामूदीत। - फोटो : 1
सिरसा। हत्या के मामले में करीब 16 साल से फरार चल रहे आरोपी रामूदीत को एसटीएफ रोहतक ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर हरियाणा पुलिस ने पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया हुआ था। आरोपी को शनिवार दोपहर शहर थाना पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी को पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। शहर थाना प्रभारी एसआई संदीप सिंह ने बताया कि आरोपी रामूदीत निवासी इमामगंज जिला गया बिहार का रहने वाला है। आरोपी के खिलाफ अक्टूबर 2009 में शहर थाना में हत्या का अभियोग दर्ज हुआ था।
विज्ञापन


मामले के अनुसार इमामगंज जिला गया निवासी अनमोल आनंद व रामूदीत सिरसा शहर के दिल्ली पुल पर स्थित शारदा कॉटन फैक्ट्री में काम करते थे। 23 अक्तूबर 2009 में अनमोल आनंद ने रामूदीत की पत्नी को अपशब्द बोल दिए थे। इस कारण अनमोल आनंद व रामूदीत में विवाद हो गया। रात को जब अनमोल आनंद सो गया तो रामूदीत ने ईंट मारकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद रामूदीत फरार हो गया। शहर थाना पुलिस ने 24 अक्तूबर 2009 को आरोपी रामूदीत के खिलाफ हत्या का अभियोग दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


शहर थाना प्रभारी संदीप सिंह ने बताया कि आरोपी रामूदीत को कोर्ट ने भगोड़ा घोषित किया हुआ था। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए उसके ऊपर पांच हजार रुपये का इनाम भी रख दिया। रोहतक एसटीएफ ने शुक्रवार को आरोपी रामूदीत को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को कोर्ट ने पांच दिन के रिमांड पर भेजा दिया है। रिमांड अवधि में आरोपी से गहन पूछताछ की जाएगी। पूछताछ में यह भी पता लगाया जाएगा कि हत्या में कोई और शख्स भी शामिल था या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed