फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   50 new buildings will be made in jail

Sirsa News: जिला जेल में बनेंगे 50 नए रिहायशी भवन, 10.88 करोड़ होंगे खर्च

Sat, 26 Sep 2026 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 26 Sep 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
50 new buildings will be made in jail
ट्यूबवेल व रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम भी बनेगा, 18 माह में बनकर होंगे तैयार
विज्ञापन




800 की क्षमता वाली जेल में 1400 से अधिक बंदी, अब नए बैरक की भी दरकार



फोटो एक


सिरसा। जिला जेल में अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए अतिरिक्त रिहायशी सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इसके तहत जेल परिसर में 50 नए रिहायशी भवनों का निर्माण होगा। इस परियोजना पर करीब 10 करोड़ 88 लाख रुपये की लागत आएगी।
निर्माण कार्य हरियाणा पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड की ओर से करवाया जाएगा। इसे 18 माह में पूरा करने की समय सीमा निर्धारित की गई है। परियोजना में रिहायशी भवनों के अलावा पानी और पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी सुविधाएं भी शामिल हैं।
विज्ञापन

इनमें नया ट्यूबवेल, रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम और भूमिगत पानी की टंकी बनेगी। इससे जेल परिसर में पानी की आपूर्ति व्यवस्था मजबूत होगी। बारिश के पानी के संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला जेल का निर्माण वर्ष 1999 में हुआ था। स्थापना के बाद से यहां केवल करीब 40 रिहायशी भवन उपलब्ध थे। 50 नए भवन बनने से कर्मचारियों को आवासीय सुविधा और आवागमन में आसानी होगी।
क्षमता से अधिक बंदी
जिला जेल में बंदियों की संख्या निर्धारित क्षमता से काफी अधिक हो गई है। जेल की क्षमता करीब 800 बंदियों को रखने की है। वर्तमान में यह संख्या 1400 से अधिक हो चुकी है। क्षमता से अधिक बंदियों के कारण अतिरिक्त बैरकों की आवश्यकता महसूस की जा रही है। बंदियों की संख्या के अनुपात में जेल कर्मचारियों की संख्या भी कम है। इसके कारण मौजूदा कर्मचारियों पर काम का दबाव बढ़ रहा है।

निर्माण प्रक्रिया
एग्जीक्यूटिव इंजीनियर ललित कुमार के अनुसार, सिरसा जेल में अतिरिक्त रिहायशी सुविधा के लिए करीब 50 भवनों का निर्माण कराया जाएगा। हरियाणा पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन ने इसका टेंडर लगाया है। कॉन्ट्रैक्टर से ऑनलाइन बोलियां भी आमंत्रित की गई हैं। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed