फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   50 more farmer leaders taken into custody in Dabwali, train not allowed to stop

Sirsa News: डबवाली में 50 ज्यादा किसान नेताओं को लिया हिरासत में, नहीं रोकने दी ट्रेन

Sun, 10 Mar 2024 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 10 Mar 2024 11:37 PM IST
विज्ञापन
50 more farmer leaders taken into custody in Dabwali, train not allowed to stop
सिरसा/ऐलनाबाद। संयुक्त किसान मोर्चा के चार घंटे के रेल रोको आंदोलन के चलते सिरसा जिले में पुलिस व रेलवे पुलिस अलर्ट पर रही। डबवाली में सुबह ही नेताओं को घरों में नजरबंद करने का दौर शुरू हो गया। वहीं डबवाली व ऐलनाबाद में रेल रोकने को लेकर एकजुट हुए 50 से ज्यादा किसानों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

वहीं डबवाली के किसानों को चौटाला पुलिस चौकी में लेकर गए, तो ऐलनाबाद के किसान नेताओं को गांव धौलपालिया चौकी में रखा गया। शाम पांच के बाद सभी किसानों व नेताओं को पुलिस ने रिहा कर दिया। डबवाली एसपी सुमेर सिंह व रेलवे पुलिस सुबह से ही रेलवे स्टेशन के आसपास मौजूद रहे। किसानों की हर छोटी से छोटी हरकत पर पुलिस की नजर बनी रही।
विज्ञापन

अहम बात यह रही कि डबवाली बठिंडा नाके पर बैठे किसानों ने भी कोई रेलवे ट्रेन पंजाब सीमा में रोकने का प्रयास नहीं किया। वह धरना स्थल पर अपना प्रदर्शन करते नजर आए। पुलिस द्वारा किसानों को हिरासत में लेने के चलते कोई ट्रेन प्रभावित नहीं हो पाई। सिरसा, कालांवाली, डबवाली, ऐलनाबाद क्षेत्र में नियमित रूप से ट्रेन चलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डबवाली --
डबवाली में किसानों द्वारा ट्रेन रोके जाने की सबसे ज्यादा आशंका थी, इसीलिए डबवाली में रेलवे ट्रेन को लेकर जिला पुलिस, रेलवे पुलिस, आरपीएफ आदि के जवान तैनात रहे। डबवाली के एसपी चार घंटे तक नियमित रूप से रेलवे स्टेशन पर मौजूद रहे और पल पल की रिपोर्ट लेते रहे। सुबह 11 बजे के करीब कुछ नेताओं व किसानों ने नई अनाजमंडी में एकजुट होने का प्रयास किया था। जिसकी सूचना पुलिस को जैसे ही लगी सभी को हिरासत में ले लिया गया और चोटाला थाने में ले गए। जहां पर पुलिस ने उन्हें शाम पास बजे तक बैठाए रखा। उसके बाद पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया। जानकारी के अनुसार 38 किसानों को पुलिस ने हिरासत में लिया था। जिन्हें बाद में रिहा किया गया।
अखिल भारतीय किसान सभा के जिला संयोजक राकेश भागोड़िया ने बताया कि संयुक्त किसान मोर्चा के अंतर्गत किसान सुबह एकत्रित हुए थे। जिनमें मुख्य रूप से जसबीर सिंह भाटी, मलकीत सिंह खालसा, बलकरन सिंह मिट्ठी, राजेंद्र सिंह मिट्ठी, तनुज सुथार, कुलदीप सहित 38 किसानों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। उन्होंने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर रविवार को रेल रोकने की कॉल थी। जिसको लेकर किसान एकजुट हुए थे, लेकिन पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया। जिसका चौटाला चौकी के अंदर भी किसानों ने विरोध जताया। फोगोड़िया ने कहा कि किसान अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। सरकार कोई सुनवाई नहीं कर रही है। आगे आंदोलन को ओर तेज किया जाएगा।
ऐलनाबाद
संयुक्त किसान मोर्चा के 4 घंटे रेल रोको आंदोलन के आह्वान पर ऐलनाबाद के रेलवे स्टेशन के समक्ष भारी संख्या में किसानों ने पहुंचकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए धरना दिया और विरोध प्रदर्शन किया। रेल रोको अभियान को देखते हुए शहर में जीआरपी व पुलिस प्रशासन ने संयुक्त रूप से रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। जिस कारण किसान भारी पुलिस बल व अवरोधक देखते हुए रेलवे स्टेशन में प्रवेश नहीं कर पाए और रेलवे स्टेशन के समक्ष धरना पर बैठ गए। पुलिस ने किसान यूनियन हरियाणा प्रदेशाध्यक्ष प्रकाश ममेरां, उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह सिद्धू, कामरेड सुरजीत सिंह, गुरदीप सिंह गुराया सहित कई किसान नेताओं व अन्य किसानों को हिरासत में ले लिया। जिनको राजस्थान के बार्डर पर स्थित गांव धौलपालिया की चौकी में शाम पांच तक बैठाए रखा।

किसान महापंचायत को लेकर बैठक में बनाई रणनीति
सिरसा। संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर हरियाणा किसान मंच की रविवार को अतिरिक्त अनाज मंडी में आयोजित की गई। बैठक में 14 मार्च को दिल्ली के रामलीला ग्राउंड में होने वाली किसान महापंचायत को लेकर विचार-विमर्श किया गया। बैठक की अध्यक्षता मंच के प्रदेशाध्यक्ष बाबा गुरदीप सिंह झिड़ी ने की। उन्होंने जिलेभर के किसानों से आह्वान किया कि वे किसान महापंचायत में अपने वाहनों, बसों, ट्रेन के माध्यम से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचे। उन्होंने बताया कि किसान महापंचायत में आंदोलन को लेकर आगामी रणनीति बनाई जाएगी। इस मौके पर उप-प्रदेशाध्यक्ष सुरजीत सिंह बेगू, सलाहकार सुरजीत सिंह ओढां, जसवीर सिंह सहू, नायब सिंह नंबरदार जिलाध्यक्ष, बुद्ध सिंह मत्तड़ पूर्व सरपंच फतेहाबाद जिला प्रधान, देवेंद्र कौर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed