{"_id":"6af9e67903a4b0bda30aa91e","slug":"5-narcotics-smuggler-arrested-sirsa-news-c-128-1-svns1027-168511-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: पांच नशा तस्कर गिरफ्तार, मादक पदार्थ बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: पांच नशा तस्कर गिरफ्तार, मादक पदार्थ बरामद
Sun, 15 Nov 2026 10:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sun, 15 Nov 2026 10:36 PM IST
विज्ञापन
प्रतिबंधित गोलियों के मामले में मुख्य सप्लायर सहित दो वांछित आरोपी भी काबू, अलग-अलग पुलिस टीमों ने की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
डबवाली। डबवाली पुलिस ने की विभिन्न टीमों ने दबिश देकर नशा तस्करी के पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो मुख्य सप्लायर शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 14.470 ग्राम हेरोइन और 500 ग्राम डोडा चूरा पोस्त बरामद किया है।
पुलिस प्रवक्ता आनंद कुमार ने बताया कि सीआईए स्टाफ कालांवाली ने अश्वनी उर्फ आशु को मंडी कालांवाली में पकड़ा। उसके मोटरसाइकिल से 7.160 ग्राम हेरोइन मिली। एएनसी स्टाफ डबवाली ने प्रीतपाल सिंह को गांव फूल्लो से काबू किया। उसके पास से 7.310 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।
चौकी सिंहपुरा की टीम ने गांव दादू से जसवीर सिंह को पकड़ा। उसके कब्जे से 500 ग्राम डोडा चूरा पोस्त बरामद हुआ। सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
मुख्य सप्लायर भी काबू
पुलिस ने प्रतिबंधित गोलियों की बरामदगी के मामले में मुख्य सप्लायर लवप्रीत सिंह को गिरफ्तार किया। वह 13 नवंबर को सागर की गिरफ्तारी के बाद से वांछित था। चौकी देसूजोधा पुलिस ने हेरोइन बरामदगी के एक अन्य मामले में भिन्दर सिंह को पकड़ा। भिन्दर सिंह करीब एक महीने से फरार चल रहा था और 31 अक्तूबर को हुई गिरफ्तारी के बाद उसकी पहचान हुई थी। पुलिस के अनुसार, सभी गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा और आगे की कार्रवाई की जाएगी।