फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   4year graduation course

सीडीएलयू में में चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम की शुरुआत अगले साल से

Thu, 06 May 2021 11:31 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 06 May 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
4year graduation course
चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय(सीडीएयू) के कुलपति प्रोफेसर अजमेर सिंह मलिक की अध्यक्षता में वीरवार को विश्वविद्यालय कोर्ट (यूसी) की 18वीं बैठक हुई। बैठक में विश्वविद्यालय के विकास से संबंधित अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में विश्वविद्यालय में गुणवत्ता परक शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से सेंटर फॉर ग्रेजुएट स्ट्डीज विकसित किया जाएग। इसके साथ ही चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम अगले शैक्षणिक सत्र से प्रारंभ किए जाएंगे। टीचिंग तथा नॉन टीचिंग के रिक्त पदों की भर्ती भी शीघ्र की जाएगी। इसके अलावा विश्वविद्यालय की वित्त समिति तथा कार्यकारी परिषद द्वारा वित्तीय वर्ष 2021 -22 के बजट को मंजूरी दी गई।
विज्ञापन

ऑनलाइन बैठक वीरवार को विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर अजमेर सिंह मलिक की उपस्थित में हुई। जिसमें प्रोफेसर मलिक ने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय, सिरसा को राज्य के एक अग्रणी विश्वविद्यालय के रूप में विकसित करने का प्रयास किया जाएगा। सूचना प्रौद्योगिकी के इस युग में ऑनलाइन शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए और डाटा प्रबंधन करने के लिए विश्वविद्यालय में डाटा सेंटर विकसित किया जाएगा। इस संबंध में विश्वविद्यालय का गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय साइंस एंड टेक्नोलॉजी हिसार से भी एमओयू साइन किया गया है।
विज्ञापन

कुलपति ने बताया कि विश्वविद्यालय के अंदर एक सेंटर फॉर आउटरीच प्रोग्राम एंड एक्सटेंशन भी विकसित किया जाएगा। इसके तहत विद्यार्थियों, सरकारी कर्मचारियों, समाज के विभिन्न वर्गो, संगठनों आदि को आवश्यकता अनुसार प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा और कौशल विकास की तरफ ध्यान दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed